डीएसडी समय से दुकान पर पहुंचायें राशन
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
Birsa Munda
बीडीओ ने प्रखंड के राशन डीलरों के साथ की बैठक
विज्ञापन
प्रतिनिधि, रातू :
बीडीओ सत्येंद्र कुमार चौरसिया ने मंगलवार को राशन डीलरों के साथ बैठक की. उन्होंने मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन कार्य में ईमानदारी व पारदर्शिता लाने तथा सरकारी नियमों का पालन करने को कहा. उन्होंने एजीएम, डीएसडी और मोटिया को कड़ी फटकार लगायी. किसी भी गड़बड़ी के लिए कार्रवाई के संकेत देते हुए एजीएम को दुकान में समय पर राशन पहुंचाने का निर्देश दिया. श्री चौरसिया ने डीलरों को अनावश्यक परेशान करनेवाले पदाधिकारी और खाद्यान्न उतारने के एवज में वसूली पर कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने डीलरों से 28 दिसंबर को नामकुम में आयोजित मंईयां सम्मान समारोह में लाभुकों को प्रेरित कर भेजे जाने की बात कही. मौके पर प्रभारी बीएसओ अभिषेक कुमार, एसएफसी के प्रभारी सहायक गोदाम प्रबंधक मनोज कुमार, डीएसडी मनोज कुमार, मोटिया सरदार अवधेश कुमार सिंह, डीलर संघ के अध्यक्ष मोहन साहू, रमेशचंद्र महतो, विनय उरांव, किशोर उरांव, रुक्मिणी एक्का, कुसुम देवी, वीरमोहन साहू, लाला उरांव, अशोक कुमार सिंह, उर्मिला देवी जायसवाल, सूरज प्रसाद गुप्ता व गंगू पाहन आदि शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










