Dry Day: रांची में इस दिन बंद रहेगी शराब की सभी दुकानें, बार और क्लब में भी नहीं छलकेंगे जाम

Updated:
विज्ञापन

शराब (सांकेतिक तस्वीर)

Dry Day in Ranchi: रांची के सभी शराब दुकान गांधी जयंती और दशहरा के अवसर पर 2 अक्टूबर को बंद रहेंगे. शराब दुकानों के साथ ही बार, रेस्तरां और क्लब में भी इस दिन जाम नहीं छलकेंगे. जिला प्रशासन ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है.

विज्ञापन

Dry Day in Ranchi: राजधानी रांची में गांधी जयंती और दशहरा के अवसर पर 2 अक्टूबर को शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी. इस दिन सभी खुदरा उत्पाद दुकानें, बार, रेस्तरां, क्लब, माइक्रो ब्रिवरी सहित झारखंड राज्य बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा संचालित सभी देशी व विदेशी शराब की दुकानें और कैंटीन परिसर पूर्णतः बंद रहेंगे. जिला प्रशासन ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

2 अक्टूबर को ड्राई डे

2 अक्टूबर को ड्राई डे के दौरान किसी भी प्रकार से शराब की बिक्री और परिवहन करने पर भी पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा. इस दौरान अगर कोई भी शराब दुकान, बार, रेस्तरां, क्लब समेत अन्य जगहों पर किसी भी प्रकार से शराब की बिक्री करते हुए पाये जाने पर, उक्त दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

इसे भी पढ़ें

दुर्गा पूजा 2025 के लिए झारखंड पुलिस ने जारी किये निर्देश, सबको करना होगा पालन

झारखंड पवेलियन में लोगों को लुभा रहे रागी के लड्डू, मशरूम का अचार

दुर्गा पूजा में बारिश डालेगा खलल, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, 3 अक्टूबर तक हो सकती है वर्षा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola