प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल: अंडर-17 बालक व बालिका में गुमला व अंडर-17 बालिका में रांची विजेता

Updated at : 04 Jul 2024 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल: अंडर-17 बालक व बालिका में गुमला व अंडर-17 बालिका में रांची विजेता

स्कूली शिखा एवं साक्षरता विभाग झारखंड के तत्वावधान में झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा प्रमंडल स्तरीय 63वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के तीनों वर्ग का फाइनल मुकाबला बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में किया गया.

विज्ञापन

रांची. स्कूली शिखा एवं साक्षरता विभाग झारखंड के तत्वावधान में झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा प्रमंडल स्तरीय 63वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के तीनों वर्ग का फाइनल मुकाबला बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में किया गया. अंडर-15 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में गुमला ने लोहरदगा को 2-0 से हराया. वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में भी गुमला ने रांची को 3-1 से हरा कर खिताब जीता. जबकि अंडर-17 बालिका वर्ग में रांची ने गुमला को टाइब्रेकर में 3-1 से पराजित किया. विजेता और उप विजेता टीम को मुख्य अतिथि खेल निदेशालय के संयुक्त निदेशक राजकिशोर खाखा ने कप व मेडल देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी रांची विनय कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक मिथलेश केरकेट्टा, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी रांची विनय बंधु कच्छप मौजूद थे. इस आयोजन को सफल बनाने में पंकज तिर्की, देवचरण कच्छप, जफर इमाम, बेला टोप्पो, प्रवीण सुचित, दीपक मेहता, अनामिका तिर्की का बहुमूल्य योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola