ePaper

सिल्ली में बारिश के कारण डायवर्सन बहा

Updated at : 18 Jun 2025 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
सिल्ली में बारिश के कारण डायवर्सन बहा

लगातार हो रही बारिश के कारण इलाके में जगह-जगह जल जमाव से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

विज्ञापन

सिल्ली. सिल्ली मुरी एवं आसपास के इलाकों में पिछले 24 घंटे से ही रही लगातार हो रही बारिश के कारण इलाके में जगह-जगह जल जमाव से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. सिल्ली से बुंडू जानेवाली सड़क पर पतराहातु के समीप निर्माणाधीन पुल के पास का डायवर्सन बह गया. इससे आवागमन बाधित हो गया है. बड़ी गाड़ियों का आवागमन ठप हो गया है. वहीं पैदल और दुपहिया वाहन किसी तरह पार हो रहे हैं. इसके अलावा अलग अलग इलाकों में भी जल जमाव से लोगों को परेशानी हो रही है. सिल्ली प्रखंड के मुख्य द्वार पर रांची पुरुलिया मार्ग पर भी जल जमाव से प्रखंड कालोनी और कार्यालय जानेवालों को दिक्कत हो रही है. सिल्ली बाजार, मुरी बस स्टैंड सहित कई जगहों पर भी जल जमाव हो गया है. सिल्ली में कई जगह नालियों में पानी भर जाने से भी परेशानी हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHNU GIRI

लेखक के बारे में

By VISHNU GIRI

VISHNU GIRI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola