Political News : कांग्रेस के संविधान बचाओ अभियान के कार्यक्रमों पर चर्चा

Published by : PRADEEP JAISWAL Updated At : 29 Apr 2025 6:46 PM

विज्ञापन

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से गठित नोडल पदाधिकारियों एवं केंद्रीय नियंत्रण कक्ष की बैठक मंगलवार को कांग्रेस भवन में हुई.

विज्ञापन

रांची (वरीय संवाददाता). झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से गठित नोडल पदाधिकारियों एवं केंद्रीय नियंत्रण कक्ष की बैठक मंगलवार को कांग्रेस भवन में हुई. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश व संविधान बचाओ अभियान के राज्य समन्वयक डॉ प्रदीप बलमुचु की अध्यक्षता में हुई बैठक में 40 दिनों तक चलने वाले संविधान बचाओ अभियान के चार चरणों के कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गयी. साथ ही नोडल पदाधिकारियों से जिलावार अद्यतन स्थिति की जानकारी हासिल की गयी.

विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को समर्पित

बैठक में केंद्रीय नियंत्रण कक्ष के प्रभारी सूर्यकांत शुक्ला ने संविधान बचाओ अभियान के तहत अब तक केंद्रीय नियंत्रण कक्ष द्वारा किये गये कार्य का विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को समर्पित किया. उन्होंने बताया कि 11 जिलों से जिला स्तरीय रैली की तिथि निर्धारित हो चुकी है. अन्य जिलों में भी एक मई तक तिथि का निर्धारण कर लिया जायेगा. बैठक में बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, प्रदीप तुलस्यान, सुलतान अहमद खान, अजय दूबे, अशोक चौधरी, रमा खलखो, बन्ना गुप्ता, रामाश्रय प्रसाद, योगेंद्र साव, डॉ राजेश गुप्ता, बलजीत सिंह बेदी, विनय सिन्हा दीपू, जेपी पटेल, श्यामल किशोर सिंह, अभिलाष साहु, राजन वर्मा, सतीश पॉल मुंजीनी, लाल किशोर नाथ शाहदेव, सोनाल शांति, सूर्यकांत शुक्ला, डॉ एम तौसीफ, सुरेन राम, सुंदरी तिर्की, अख्तर अली, जितेंद्र त्रिवेदी, प्रेमनाथ मुंडा, हिमाशु, प्रशांत पांडेय, प्रभात कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP JAISWAL

लेखक के बारे में

By PRADEEP JAISWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola