ऑल इंडिया स्क्वॉश चैंपियनशिप में विजेता बने रांची के देवांश अग्रवाल

द महाराष्ट्र स्क्वाॅश रैकेट स्टेशन के तत्वावधान में दूसरा गारवेया क्लब हाउस ऑल इंडिया स्क्वॉश चैंपियनशिप का आयोजन मुंबई में किया गया था.
रांची. द महाराष्ट्र स्क्वाॅश रैकेट स्टेशन के तत्वावधान में दूसरा गारवेया क्लब हाउस ऑल इंडिया स्क्वॉश चैंपियनशिप का आयोजन मुंबई में किया गया था. इसमें रांची के देवांश अग्रवाल को पहला स्थान मिला. इस चैंपियनशिप में 19 राज्यों के कुल 460 खिलाड़ियों ने भाग लिया था. जिसमें झारखंड की ओर से देवांश अग्रवाल ने बालक अंडर-13 में लगभग 50 खिलाड़ियों में पहले स्थान पर रहे. देवांश देश के प्रसिद्ध कोर्ट एक्ट्रीम स्क्वॉश दिल्ली के धुर्व धवन से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. एसआरएफआइ झारखंड ने देवांश और उनके कोच को बधाई दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










