80 से 90 प्रतिशत स्कॉलरशिप देता है AAKASH, बोले सीईओ दीपक मेहरोत्रा

दीपक मेहरोत्रा.
Deepak Mehrotra Interview: आकाश इंस्टीट्यूट के सीईओ दीपक मेहरोत्रा ने कहा है कि किसी गरीब बच्चे की पढ़ाई पैसे की वजह से नहीं रुके, इसलिए उनका इंस्टीट्यूट अलग-अलग स्कॉलरशिप के जरिये गरीब मेधावी स्टूडेंट्स को 80 से 90 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप देता है. बच्चों के भविष्य को लेकर आकाश के सीईओ ने और क्या-क्या बातें कहीं, आप भी पढ़ें.
Deepak Mehrotra Interview| रांची में आकाश इंस्टीट्यूट के 2 नये ब्रांच की शुरुआत की गयी है. साथ ही आकाश इनविक्टस कैंपस का भी शुभारंभ किया गया है. इसके उद्घाटन के अवसर पर आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के एमडी-सह-सीईओ दीपक मेहरोत्रा बुधवार को रांची में थे. उन्होंने प्रभात खबर के साथ बातचीत में बताया कि झारखंड में 16 नये ब्रांच खोले गये हैं, ताकि यहां के छात्रों को जेइइ, नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दूसरे शहरों में न जाना पड़े. पेश है दीपक मेहरोत्रा से बातचीत के प्रमुख अंश.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आकाश इंस्टीट्यूट छात्रों की बेहतरी के लिए किन-किन चीजों पर ध्यान दे रहा है?
हम वर्तमान समय में मांग को देखते हुए छात्रों को अप्लीकेशन आधारित शिक्षा दे रहे हैं. गहराई से तैयारी कराते हैं. हमारे संस्थान के 4 बुनियादी आधार हैं, जिसके तहत सबसे बेहतर कोर्स महैया कराया जाता है. हमारे फैकल्टी के पास लगभग दो दशक का अनुभव है. आकाश केयर की सुविधा है, जहां छात्रों को तनाव मुक्त रखने का प्रयास किया जाता है. काउंसलिंग भी की जाती है. हम टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, जिसमें एआइ टूल्स को जोड़ा जा रहा है.
जेइइ एडवांस्ड की तैयारी के लिए छात्रों को क्या टिप्स देंगे?
जेइइ एडवांस्ड की तैयारी के लिए इनविक्टस में 35 दिनों का क्रैश कोर्स शुरू किया जा रहा है. इसमें बेहतर कोर्स वेयर तैयार किये गये हैं, जिससे कोई भी स्टूडेंट जुड़ सकता है. अभी छात्रों को प्रेशर लेने की आवश्यकता नहीं है. मन को शांत रखते हुए रिवीजन करें. रिजल्ट की चिंता न करें. पिछले वर्षों में पूछे गये सवालों को हल करें.
ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए क्या सुविधाएं हैं?
आर्थिक रूप से कमजोर और गर्ल चाइल्ड की परेशानियों को देखते हुए कई पहल की जा रही है. इस साल झारखंड में 16 नये ब्रांच खोले गये हैं, जो छोटे-छोटे शहरों में हैं. इससे छात्र-छात्राओं को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. खर्च कम होगा. अभिभावक की देख-रेख में तैयारी कर सकेंगे. हमारी सोच है कि अगर आप आर्थिक रूप से कमजोर हैं, तो आगे की पढ़ाई से वंचित नहीं हो सकते. इसलिए हम एंट्रेस टेस्ट के माध्यम से टैलेंट असेसमेंट करते हैं और 80-90 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप देते हैं.
इसे भी पढ़ें
17 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें रेट
Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय है चक्रवात, 4 जिलों में गरज के साथ बारिश-वज्रपात का अलर्ट
ये है मिसिर बेसरा का बंकर, इसी में रहता था खूंखार नक्सली, सुरक्षा बलों ने किया ध्वस्त
Video: धनबाद में पत्रकार पर हमला, कांग्रेस के दो गुटों में मारपीट रॉड और हेलमेट से किया हमला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




