10 सितंबर से पांच एरिया के 500 निजी वाहन बंद करने का निर्णय

Updated at : 08 Sep 2025 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
10 सितंबर से पांच एरिया के 500 निजी वाहन बंद करने का निर्णय

500 निजी वाहन मालिकों ने संयुक्त भाड़ा वाहन मालिक के बैनर तले दस सितंबर से अपने वाहन को बंद करने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

संयुक्त भाड़ा वाहन मालिक के बैनर तले किया जा रहा आंदोलन

डकरा. एनके,पिपरवार, मगध-संघमित्रा, आम्रपाली-चंद्रगुप्त और रजाहरा एरिया में सीसीएल अंतर्गत चलने वाले लगभग 500 निजी वाहन मालिकों ने संयुक्त भाड़ा वाहन मालिक के बैनर तले दस सितंबर से अपने वाहन को बंद करने का निर्णय लिया है. सोमवार को डकरा दुर्गा मंडप में हुई बैठक में सभी वाहन मालिकों ने चर्चा की. कहा कि सभी संबंधित एरिया के महाप्रबंधक को 12 सूत्री मांग पत्र सौंप कर उस पर कार्रवाई करने की जो मांग की गयी थी उस पर प्रबंधन ने गंभीरता नहीं दिखायी. जिसके कारण लोगों ने निराशा जतायी है. कहा गया कि हमलोगों ने पूर्व में ही घोषित कर दिया था कि मांग नहीं मानी गयी, तो 10 सितंबर से पांचों एरिया में वाहन बंद करने पर बाध्य होंगे. बैठक में पांचों एरिया में चलने वाले वाहन मालिक शामिल थे.

मांग क्या है

वाहन मालिकों ने मांग की है कि एमएसइ फर्म का बिल का भुगतान 15 दिनों में किया जाये, डीजीएमएस नियमानुसार छोटे वाहनों को खदान में ले जाने के लिए लिखित अनुमति दी जाये, चालकों का बीटीसी सामान्य तौर पर कराया जाये, बीटीसी में वर्क ऑर्डर और संवेदक का जिक्र नहीं किया जाये, इसका प्रबंधन स्वयं वहन करे, नये क्लीप पाॅर्टल को हटाया जाये, पुराने टेंडर में ड्राइवर को दी जानेवाली राशि रिंबर्स की जाये, गाड़ी की पार्किंग तय हो और तय पार्किंग से जाने-आने का किलोमीटर दिया जाये, नये टेंडर ड्राइवर के वेतन को हटा कर केवल गाड़ी का भाड़ा का टेंडर में किया जाये, गाड़ी के मेंटेनेंस के लिए सप्ताह में एक दिन छुट्टी दी जाये, गाड़ी में प्रति दिन उपयोग के आवश्यकता अनुसार ड्राइवर लिया जाये, वाहनों का टेंडर अवधि पांच वर्ष किया जाये.

ठप हो जाएगा पांचों एरिया की व्यवस्था :

सीसीएल में अब सभी जगह निजी वाहन ही सीसीएल के अंतर्गत चलते हैं. ऐसे में सभी वाहन एक साथ बंद हुए तो कंपनी की विधि व्यवस्था ठप हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola