DA Hike: झारखंड के सरकारी कर्मचारियों की हेमंत सोरेन ने करा दी मौज, 16 प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता

झारखंड सरकार की कैबिनेट में लिए गए बड़े फैसले.
DA Hike: हेमंत सोरेन की सरकार ने झारखंड के सरकारी कर्मचारियों की मौज करा दी है. त्योहारों से पहले सरकार ने महंगाई भत्ता में 16 फीसदी की वृद्धि कर दी है.
DA Hike|7th Pay Commission|Jharkhand Cabinet Decision: झारखंड के सरकारी कर्चमारियों एवं पेंशनभोगियों के लिए बहुत बड़ी खबर आई है. हेमंत सोरेन की सरकार ने राज्य सरकार के पेंशनधारियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों के साथ-साथ सरकारी कर्मचारियों के लिए भी बड़ी घोषणा कर दी है. कैबिनेट की बैठक में 36 फैसलों को मंजूरी दी गई. इसमें 2 फैसले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स से जुड़े हैं.
हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में हुई कैबिनेट की बैठक
रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई. इस बैठक में सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ा फैसला किया. त्योहारी सीजन से पहले सरकार ने एक ऐसी घोषणा कर दी है, जिससे सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों की मौज हो जाएगी.
1 जनवरी 2024 से मिलेगा महंगाई भत्ता और महंगाई राहत का लाभ
जी हां, हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंड के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में और पेंशनधारियों एवं पारिवारिक पेंशनभोगियों के अपुनरीक्षित वेतनमान में वृद्धि करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. पेंशनधारियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को इसका लाभ 1 जनवरी 2024 से ही मिलेगा.
पेंशनभोगियों की महंगाई राहत 230% से बढ़कर 239% हुई
झारखंड की कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने कैबिनेट में हुए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार के पेंशनधारियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को अपुनरीक्षित वेतनमान में महंगाई राहत की दरों में वृद्धि कर दी गई है. पहले 230 प्रतिशत महंगाई राहत मिलती थी, इसे बढ़ाकर अब 239 प्रतिशत कर दिया गया है.
सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 16 फीसदी की वृद्धि
कैबिनेट सचिव ने यह भी बताया कि राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में भी वृद्धि करने के फैसले को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है. महंगाई भत्ता में वृद्धि भी 1 जनवरी 2024 से ही लागू होगी. सरकार ने महंगाई भत्ता को 427 प्रतिशत से बढ़ाकर 443 प्रतिशत कर दिया है.
Also Read
Jharkhand Cabinet: अग्निवीरों पर हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, शहीदों के आश्रित को सरकारी नौकरी
हेमंत सोरेन ने झारखंड 39.44 लाख लोगों को दी बड़ी खुशखबरी, बिजली बिल कर दिया माफ
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




