ePaper

यूं ही नहीं दुनिया को लूट रहे झारखंड के साइबर क्रिमिनल्स, एक्सपर्टीज जानकर रह जाएंगे दंग

Updated at : 27 Jan 2025 3:10 PM (IST)
विज्ञापन
cyber crime jharkhand jamtara police

जामताड़ा पुलिस ने 6 साइबर क्रिमिनल्स को किया गिरफ्तार. पुलिस अधिकारियों के पीछे चेहरा ढके साइबर क्रिमिनल्स.

Cyber Criminals Jharkhand: झारखंड की जामताड़ा पुलिस ने 6 साइबर क्रिमिनल्स को गिरफ्तार किया है. इनकी विशेषज्ञता के बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे.

विज्ञापन

Cyber Criminals Jharkhand| झारखंड साइबर क्राइम की राजधानी बन चुकी है. एक समय था, जब जामताड़ा को साइबर क्रिमिनल्स के कारनामों के लिए जाना जाता था. जामताड़ा के साथ-साथ संताल परगना के कई अन्य जिलों में भी अब साइबर क्रिमिनल्स फैल गए हैं. 20, 30 और 40 साल तक के इन साइबर क्रिमिनल्स की एक्सपर्टीज (विशेषज्ञता) के बारे में जानकर आप भी दांतों तले उंगली दबा लेंगे. आप दंग रह जाएंगे. टेक्नोलॉजी का ज्ञान इनको बखूबी है. ये लोग देश-दुनिया में हो रहे तकनीकी बदलाव से पूरी तरह से अपडेट रहते हैं. जामताड़ा पुलिस ने संगठित तरीके से साइबर क्राइम करने वाले एक अत्याधुनिक आपराधिक गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है, जिससे कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.

जामताड़ा पुलिस ने 6 साइबर क्रिमिनल्स को किया गिरफ्तार

जामताड़ा पुलिस ने जिन 6 साइबर क्रिमिनल्स को गिरफ्तार किया है, उसमें एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर डेलवप करने वाले विशेषज्ञ भी हैं. ये साइबर क्रिमिनल्स मैलवेयर डेलवप करने के लिए चैट-जीपीटी का इस्तेमाल करते हैं. ये शातिर अपराधी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी बखूबी और धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं. इस गिरोह का खुलासा करने वाली टीम ने जब इनकी कुंडली खंगाली, तो पता चला कि ये लोग देश भर में 415 से अधिक साइबर क्राइम में लिप्त रहे हैं. इन्होंने 11,34,02,605 रुपए की धोखाधड़ी अब तक की है.

100 अधिक फर्जी मोबाईल एप्लिकेशंस मिले

साइबर पुलिस की टीम को 100 से अधिक फर्जी मोबाईल एपीके (एप्लिकेशंस) मिले हैं, जिसका इस्तेमाल लोगों को चूना लगाने या साइबर ठगी करने के लिए किया जाता था. इतना ही नहीं, पुलिस को एक फर्जी सेंट्रलाइज्ड पैनल भी मिला है, जिसके जरिये ये अपराधी पीड़ितों के एसएमएस को देख सकते थे. अपराधियों के मोबाईल फोन में पंजाब नेशनल बैंक के 2000 और कैनरा बैंक के 500 खाताधारकों के डाटा मिले हैं. इसका इस्तेमाल भी साइबर क्रिमिनल्स ग्राहकों को लूटने में करते थे.

6 में से 4 साइबर क्रिमिनल्स का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ एहतेशाम वकारिब ने बताया कि झारखंड में साइबर क्राइम की गतिविधियों को रोकने और साइबर क्राइम के मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के लिए ट्रेनी आईपीएस ऑफिसर राघवेंद्र शर्मा और ट्रेनी डीएसपी चंद्रशेखर को काम पर लगाया था. राघवेंद्र शर्मा की अगुवाई में बनी टीम ने एक महीने से अधिक समय तक शातिर साइबर क्रिमिनल्स की कड़ी निगरानी के बाद इन्हें धर दबोचा. इसके बाद पुलिस को इनके संगठित तरीके से किये जाने वाले साइबर क्राइम का पता चला. पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार 6 साइबर क्रिमिनल्स में से 4 का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इन धाराओं के तहत दर्ज किया गया है मुकदमा

इन लोगों के खिलाफ जामताड़ा साइबर क्राइम थाना में 26 जनवरी 2025 को केस संख्या 7/25 दर्ज की गई. इनके खिलाफ दर्ज केस में बीएनएस 2023 एवं 66/66(बी) (सी)(डी) आईटी एक्ट की धाराएं 111(2)(ii)/ 111(3)/ 111(4)/ 317(2)/ 317(4)/ 318(4)/ 319(2)/ 336(3)/ 338/ 340(2)/3(5) लगाई गईं हैं. एसपी ने साइबर क्राइम के इस संगठित अत्याधुनिक गिरोह की कार्यप्रणाली के बारे में भी बताया.

इन लोगों की हुई है गिरफ्तारी

  • मो मेहबूब आलम उर्फ डीके बॉस, उम्र 25 साल, पिता का नाम नौशाद आलम, पता – ग्राम बंकीकला, थाना अहिल्यापुर, जिला गिरिडीह
  • सफाउद्दीन अंसारी, उम्र 26 साल, पिता का नाम जलाउद्दीन अंसारी, पता – ग्राम बंकीकला, थाना अहिल्यापुर, जिला गिरिडीह
  • मो आरिफ अंसारी उर्फ डीके बॉस, उम्र 27 साल, पिता का नाम अस्तुल अंसारी, पता – ग्राम बंकीकला, थाना अहिल्यापुर, जिला गिरिडीह
  • मो जसीम अंसारी, उम्र 30 साल, पिता का नाम अलाउद्दीन अंसारी, पता- ग्राम लखनपुर, थाना अहिल्यापुर, जिला गिरिडीह
  • शेख बेलाल उर्फ डीके बॉस, उम्र 27 साल, पिता का नाम – नौशाद शेख, पता – ग्राम महजोरी, थाना गांडेय, जिला गिरिडीह
  • अजय मंडल, उम्र 28 साल, पिता का नाम लीलमणि मंडल, पता- ग्राम सियाटांड़, थाना करमाडांड़, जिला जामताड़ा

बरामद सामानों की लिस्ट

  • 14 मोबाइल फोन
  • 23 सिम कार्ड
  • 10 एटीएम कार्ड
  • 1 लैपटॉप
  • 2 फोर कार
  • 1 डीएसएलआर कैमरा
  • 1 ड्रोन कैमरा
  • 1,08,800 रुपए नकद

इसे भी पढ़ें

रांची में जमीन देने के नाम पर स्कैम : बिहार, झारखंड समेत 4 राज्यों के 413 पूर्व सैनिकों को लगाया 22 करोड़ का चूना

पीएम किसान, पीएम फसल बीमा और बैंकों के ऐप बनाकर साइबर ठगी करने वाले अत्याधुनिक गिरोह के सरगना समेत 6 गिरफ्तार

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola