अपराधियों ने राजधर साइडिंग में की फायरिंग, बचा पेलोडर ऑपरेटर
Author Jitendra rana
Updated:
विज्ञापन

अज्ञात अपराधियों ने हमला कर एक पेलोडर मशीन व उसके ऑपरेटर जितेंद्र कुमार को निशाना बनाने की कोशिश की
विज्ञापन
प्रतिनिधि, पिपरवार.
सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के राजधर साइडिंग में गुरुवार रात अज्ञात अपराधियों ने हमला कर एक पेलोडर मशीन व उसके ऑपरेटर जितेंद्र कुमार को निशाना बनाने की कोशिश की. अपराधियों ने ऑपरेटर को लक्ष्य कर सात फायर किये और पेट्रोल छिड़क कर पेलोडर मशीन में आग लगाने की कोशिश की. पर, पोस्ट पर तैनात एसआइएसएफ के जवानों की जवाबी फायरिंग से अपराधी भाग गये. फायरिंग में ऑपरेटर बाल-बाल बच गया. लोगों ने पेलोडर मशीन में लगी आग पर तुरंत काबू पा लिया. रात्रि 10:15 बजे हुई घटना की सूचना एसआइएसएफ के कंपनी कमांडर जयराम सिंह ने पिपरवार पुलिस को दी. सूचना मिलते ही टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार, थाना प्रभारी अभय कुमार भारी बल के साथ साइडिंग पहुंचे. पुलिस ने अपराधियों की धर पकड़ को लेकर रात भर राजधर व बहेरा गांव के आसपास के जंगलों में सर्च अभियान चलाया. पुलिस ने घटनास्थल से छह खोखे बरामद किये हैं.10-15 संदिग्धों से पूछताछ :
टंडवा के एसडीपीओ प्रभात रंजन ने कहा कि पुलिस ने बड़े पैमाने पर सर्च अभियान चलाया है. अब तक अपराधियों की पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस 10-15 संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है. घटना में उग्रवादियों की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता है. लेकिन पेटी क्रिमिनल्स पर शक ज्यादा है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By जितेंद्र राणा
मैं 25 वर्षों से पत्रिकारिकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. प्रभात खबर में मैं वर्ष 2020 से पिपरवार डेट लाइन से समाचार लिख रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










