Jharkhand Election Result 2024 : पहले पोस्टल बैलेट और उसके बाद इवीएम से शुरू होगी गिनती

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Nov 2024 7:01 AM

विज्ञापन

Ranchi News : रांची जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी.

विज्ञापन

Jharkhand Election Result 2024 : रांची जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी. पहले पोस्टल बैलेट से हुई वोटिंग की गिनती की जायेगी. इसके बाद इवीएम मशीन से मतगणना का काम शुरू होगा. पहला रुझान सुबह 10 बजे से मिलना चालू हो जायेगा. दोपहर 12 बजे के बाद दलों का परफार्मेंस मिलना शुरू होगा, जिसके बाद प्रत्याशियों की स्थिति का आकलन किया जा सकता है. हालांकि तीन बजे के बाद स्थिति और साफ हो जायेगी. इसके बाद भी जीत-हार का फैसला अंतिम राउंड की मतगणना पूर्ण होने पर ही होगा.

मतगणना की तैयारी पूरी

इधर, मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. मतदान केंद्रों के हिसाब से मतगणना टेबल की संख्या तय की गयी है. सबसे कम 18 राउंड सिल्ली विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए निर्धारित किये गये हैं. इसके बाद तमाड़ और रांची विधानसभा क्षेत्र के लिए 19 राउंड में मतों की गिनती की जायेगी. मांडर के लिए 20, खिजरी के लिए 21, कांके लिए 22 और हटिया विधानसभा क्षेत्र के लिए सबसे अधिक 23 राउंड में मतगणना होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola