Live Updates
Coronavirus Jharkhand Updates : झारखंड में कोरोना के 21 नये मामले, राज्य में संक्रमितों की संख्या 458 हुई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
Noida: Authority workers carry out sanitisation work in a slum at Sector 10 amid concerns over COVID-19, in Noida, Sunday, May 3, 2020. (PTI Photo) (PTI03-05-2020_000220A)
Coronavirus Lockdown Jharkhand Updates : झारखंड में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. बुधवार को कोरोना के 21 नये संक्रमित मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 458 पहुंच गयी है. बुधवार को हजारीबाग से 7, जमशेदपुर से 4, कोडरमा से 3, लातेहार से 1, रामगढ़ से 4, रांची और प. सिंहभूम से एक-एक संक्रमित मिले हैं. झारखंड में कोरोना से अबतक पांच लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 175 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. हजारीबाग मे मिले 7 कोरोना संक्रमित प्रवासी हैं और कोरेंटिन में हैं. आपको बता दें कि मंगलवार को राज्य में 29 नये मामले सामने आये थे. इसमें गुमला में 6, पश्चिमी सिंहभूम में 4, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, गढ़वा और हजारीबाग में 3-3, कोडरमा एवं खूंटी में 2-2, रांची, लोहरदगा एवं पलामू में 1-1 मरीज में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें