ePaper

Coronavirus : स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश, दूसरे राज्य के संक्रमित का इलाज तभी, जब वे रेफर किये गये हों

Updated at : 30 Jul 2020 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus : स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश, दूसरे राज्य के संक्रमित का इलाज तभी, जब वे रेफर किये गये हों

झारखंड में अब दूसरे राज्य के उन्हीं कोरोना संक्रमितों का इलाज हो सकेगा, जिसे संबंधित राज्य के अस्पताल से विधिवत यहां रेफर किया गया हो. मनमाने तरीके से दूसरे राज्यों के कोरोना संक्रमितों के झारखंड के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना और इससे राज्य में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ने के खतरे को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गयी है

विज्ञापन

रांची : झारखंड में अब दूसरे राज्य के उन्हीं कोरोना संक्रमितों का इलाज हो सकेगा, जिसे संबंधित राज्य के अस्पताल से विधिवत यहां रेफर किया गया हो. मनमाने तरीके से दूसरे राज्यों के कोरोना संक्रमितों के झारखंड के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना और इससे राज्य में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ने के खतरे को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गयी है. विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. इस आदेश का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन धिनियम-2005 के तहत कानूनी कार्रवाई की जायेगी. सभी अस्पतालों को इसकी जानकारी दे दी गयी है.

दूसरे राज्य के कोरोना संक्रमितों के इलाज की शर्तें

  • दूसरे राज्य के संक्रमितों का उस राज्य के अस्पताल द्वारा विधिवत रेफर किया जाना जरूरी होगा, जहां उनका इलाज चल रहा हो.

  • मरीज को झारखंड भेजने के लिए संबंधित जिला आपदा प्रबंधन की अनुमति जरूरी.

  • मरीज को इलाज के लिए लाने के क्रम में राज्य सरकार द्वारा लागू किये गये नियम और आदेशों का पालन करना होगा.

  • दूसरे राज्य के कोरोना मरीज को भर्ती करनेवाले झारखंड के अस्पताल तत्काल इसकी सूचना राज्य आइडीएसपी सेल(idspjharkhand3@gmail.com) और जिला प्रशासन को देंगे.

  • मरीज को झारखंड भेजने के लिए संबंधित जिला आपदा प्रबंधन की अनुमति जरूरी.

  • मरीज को इलाज के लिए लाने के क्रम में राज्य सरकार द्वारा लागू किये गये नियम और आदेशों का पालन करना होगा.

दूसरे राज्य के कोरोना मरीज को भर्ती करनेवाले झारखंड के अस्पताल तत्काल इसकी सूचना राज्य आइडीएसपी सेल(idspjharkhand3@gmail.com) और जिला प्रशासन को देंगे.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola