हेल्थ इंश्योरेंस में कोरोना वायरस भी कवर होगा

Updated at : 06 Mar 2020 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
हेल्थ इंश्योरेंस में कोरोना वायरस भी कवर होगा

चीन सहित कई देशों के बाद कोरोना वायरस ने भारत में भी दस्तक दे दी है. कई लोग इसको लेकर डरे हुए हैं. हालांकि, पहले से हेल्थ इंश्योरेंस लिए हुए लोगों को अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं है.

विज्ञापन

रांची : चीन सहित कई देशों के बाद कोरोना वायरस ने भारत में भी दस्तक दे दी है. कई लोग इसको लेकर डरे हुए हैं. हालांकि, पहले से हेल्थ इंश्योरेंस लिए हुए लोगों को अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं है. आपके हेल्थ इंश्योरेंस में कोरोना वायरस भी कवर होगा. हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि जिन लोगों ने भी हेल्थ इंश्योरेंस का प्लान ले रखा है, उन्हें इस पर कवर मिलेगा. हां, इसके लिए मरीज को 24 घंटे अस्पताल में भर्ती होना अनिवार्य है.

अब लोग खुद पूछ रहे पॉलिसी के बारे में : बीमा कंपनियों का कहना है कि पहले कंपनी के प्रतिनिधि लोगों से संपर्क कर पॉलिसी के बारे में जानकारी देते थे. लोग टाल-मटोल भी करते थे. धीरे-धीरे ही सही अब लोग खुद ही ऑफिस आकर या इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि से हेल्थ पॉलिसी के बारे में इंक्वायरी करने लगे हैं. यह अच्छी बात है.

जब तक महामारी घोषित नहीं, तब तक कवर होगा : जानकारों का कहना है कि जब तक भारत सरकार कोरोना वायरस को महामारी घोषित नहीं करती है, तब तक इसे इंश्योरेंस कंपनी कवर करेगी. महामारी घोषित होने के बाद कंपनी इसे कवर नहीं करेगी.

पहले से लें हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी : स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के असिस्टेंट जोनल मैनेजर (झारखंड-बिहार) रविशंकर सिंह कहते हैं कि लोग हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी जरूर लें. कोई भी बीमारी कह कर नहीं आती है. यह कभी भी और किसी को भी हो सकती है. समय से पॉलिसी लेने से हर कोई आर्थिक रूप से निश्चिंत रह सकता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola