झारखंड : चार माह बाद रांची में मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज, रिम्स में चल रहा इलाज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Sep 2023 10:32 AM
झारखंड में चार महीने के बाद कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है. दरअसल, मरीज राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है. मरीज की स्थिति फिलहाल स्थिर है.
झारखंड में चार महीने के बाद कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है. संक्रमित मरीज धुर्वा थाना क्षेत्र के रहनेवाले 69 वर्षीय वृद्ध हैं. उन्हें आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है. मरीज की स्थिति फिलहाल स्थिर है. चिकित्सकों ने बताया कि बुखार और सर्दी-खांसी के बाद ऑक्सीजन सेचुरेशन में उतार-चढ़ाव होने पर मरीज की आरटीपीसीआर जांच करायी गयी थी, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. मरीज का मेडिसिन विभाग में डॉ अजीत कुमार डुंगडुंग की देखरेख में इलाज चल रहा है.
ज्ञात हो कि 15 मई को स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की अंतिम रिपोर्ट जारी की थी. उसके बाद डॉक्टरों ने भी कोरोना की जांच करानी बंद कर दी थी. वहीं, जांच घरों में कोरोना का सैंपल भी जांच के लिए आना बंद हो गया था.
Also Read: झारखंड : बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो की मां का निधन, कोयलांचल क्षेत्र में शोक की लहर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










