Ranchi News : संविधान सम्मान रक्षा यात्रा निकाली

Updated at : 08 Mar 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : संविधान सम्मान रक्षा यात्रा निकाली

एससी, एसटी, ओबीसी व अल्पसंख्यक समाज को अधिकारों के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन

रांची. एससी, एसटी, ओबीसी व अल्पसंख्यक समाज को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने को लेकर शनिवार को पुराने विधानसभा के समीप से डोरंडा स्थित भीमराव अंबेडकर चौक तक संविधान सम्मान रक्षा यात्रा निकाली गयी. इस कार्यक्रम में एसटी, एससी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक समाज के लोगों की भागीदारी रही. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के प्रतीकात्मक स्वरूप को फूलों से सजी गाड़ी में रखकर यात्रा में शामिल लोगों ने उनके जयकारे लगाये. इस दौरान लोग अपनी मांगों की तख्ती भी लिये हुए थे. यात्रा मार्ग में बिरसा मुंडा, कर्पूरी ठाकुर, संत रविदास व भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. यात्रा का समापन अल्बर्ट एक्का चौक स्थित शहीद अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया. यात्रा के दौरान सरकार से एससी, एसटी, ओबीसी की जातीय जनगणना कराने और संविदा पर बहाली बंद करने की मांग की गयी. यात्रा में आरपी रंजन, देव कुमार धान, दशरथ चंद्र दास, रामलाल राम, विद्याधर प्रसाद, शमीम खान, पुनिया नायक, तुरी सुंडी, अशोक चौरसिया समेत कई लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola