Political News : कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली आज रांची में, शामिल होंगे खरगे, वेणुगोपाल, बघेल

Published by : PRADEEP JAISWAL Updated At : 05 May 2025 8:02 PM

विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू ने कहा है कि यह केवल एक रैली नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन है.

विज्ञापन

रांची (प्रमुख संवाददाता). कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू ने कहा है कि यह केवल एक रैली नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन है. श्री राजू ने सोमवार की देर शाम पुराना विधानसभा मैदान में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि रांची में राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम हो रहे हैं, झारखंड की भूमि से एक सशक्त संदेश जायेगा कि देश का संविधान खतरे में नहीं पड़ने दिया जायेगा.

कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली छह मई को पुराना विधानसभा मैदान में दिन के 11 बजे से होगी. इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इनके साथ संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और एआइसीसी महासचिव व जम्मू-कश्मीर प्रभारी नासिर हुसैन भी मौजूद रहेंगे.

इससे पहले श्री राजू व कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल रांची पहुंचे. नेताद्वय बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सीधे रैली स्थल (पुराना विधानसभा मैदान) पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया. रैली के आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस नेताओं ने मैदान की व्यवस्थाओं, मंच निर्माण, सुरक्षा, जनसमूह के बैठने की व्यवस्था सहित सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिये. विधानसभा मैदान में कांग्रेस नेताओं ने गर्मजोशी से के राजू का स्वागत किया.

इधर प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि संविधान बचाओ रैली की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. रैली झारखंड में मील का पत्थर साबित होगा. इस रैली में राज्य के सभी जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ता और आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित की गयी है. उन्होंने बताया कि रैली के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ तमाम नेता होटल बीएनआर चाणक्य में साढ़े तीन बजे जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद शाम साढ़े चार बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे. फिर सभी राष्ट्रीय नेता शाम साढ़े छह बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे.

संविधान बचाओ रैली में उमड़ेगा जनसैलाब: राय

रांची. प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि भूषण राय ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार संवैधानिक मूल्यों का हनन कर रही है और देश की लोकतांत्रिक भावना को कमजोर करने पर तुली हुई है. कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली का उद्देश्य जनता के बीच यह संदेश पहुंचाना है कि केंद्र की भाजपा सरकार अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए संविधान को कमजोर कर रही है. आज देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं पर निष्पक्षता का संकट मंडरा रहा है, जिससे भारत की लोकतांत्रिक आत्मा को ठेस पहुंच रही है. कहा कि संविधान बचाओ रैली में जन सैलाब उमड़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP JAISWAL

लेखक के बारे में

By PRADEEP JAISWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola