Political News : कांग्रेस की संविधान बचाओ महारैली अब छह मई को, खरगे व वेणुगोपाल भी रहेंगे

Published by :PRADEEP JAISWAL
Published at :29 Apr 2025 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
Political News : कांग्रेस की संविधान बचाओ महारैली अब छह मई को, खरगे व वेणुगोपाल भी रहेंगे

कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली की पूर्व निर्धारित तिथि में फेरबदल किया गया है. अब यह रैली तीन मई की जगह छह मई को दिन के 11 बजे से तीन बजे तक पुराना विधानसभा मैदान में होगी.

विज्ञापन

रांची (प्रमुख संवाददाता). कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली की पूर्व निर्धारित तिथि में फेरबदल किया गया है. अब यह रैली तीन मई की जगह छह मई को दिन के 11 बजे से तीन बजे तक पुराना विधानसभा मैदान में होगी. इसमें भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी के राजू समेत कई नेता शामिल होंगे. यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने मंगलवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी.

उन्होंने कहा कि यह झारखंड कांग्रेस के लिए हर्ष का विषय है कि झारखंड निर्माण के बाद पहली बार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी होगी. यह गौरवपूर्ण क्षण होगा. झारखंड के कांग्रेस नेताओं के लिए सम्मानजनक होगा. झारखंड में संविधान बचाओ रैली ऐतिहासिक होगी. इसको लेकर नेताओं कार्यकर्ताओं सहित आम जनता में उत्साह है.

संविधान रक्षा की लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जायेगी

केशव महतो कमलेश ने कहा कि अपने अधिकारों के प्रति देश की जनता जागरूक है. संविधान रक्षा की इस लड़ाई में वह पूरी तरह से हमारे साथ खड़ी है. कांग्रेस आम लोगों के अधिकारों का दमन नहीं होने देगी. संविधान रक्षा की लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जायेगी. मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, प्रदीप बलमुचु, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजीनी, लाल किशोर नाथ शाहदेव, सोनाल शांति मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP JAISWAL

लेखक के बारे में

By PRADEEP JAISWAL

PRADEEP JAISWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola