कांग्रेस कर रही है लोकतंत्र पर हमला : दीपक प्रकाश
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 Nov 2020 9:28 AM
दीपक प्रकाश अर्णब गोस्वामी की गिरफ्तारी और झारखंड के पत्रकारों को नोटिस दिये जाने को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है
रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश ने पत्रकार अर्णब गोस्वामी की गिरफ्तारी और झारखंड के पत्रकारों को नोटिस दिये जाने के मामले में यूपीए सरकार को घेरा है़ श्री प्रकाश ने पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस का मतलब काला कारनामा है़
आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने चाहा कि प्रेस उसका पिछलग्गू बनकर दुम हिलाए़ लेकिन परंतु प्रेस ने लगातार कांग्रेस की गलत नीतियों का विरोध किया तो उसके ऊपर हमले हुए,प्रेस की स्वतंत्रता छीनने का प्रयास हुआ़ कांग्रेस और कांग्रेस समर्थित सरकार ने हमेशा लोकतंत्र पर हमला किया है़
उन्होंने कहा कि आजाद भारत में 1962 के चीनी आक्रमण में तत्कालीन रक्षा मंत्री कृष्ण मेनन के खिलाफ लिखने पर प्रेस पर कार्रवाई हुई. 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र को ही खत्म करने की कोशिश की़ प्रेस और अभिव्यक्ति की आजादी को प्रतिबंधित किया़ 1982 में संयुक्त बिहार के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्र द्वारा लाये गय बिहार प्रेस बिल ने पत्रकारों के लिए पांच साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान किया था़
श्री प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस ने लोकतांत्रिक संस्थानों को नष्ट करने का काम किया़ न्यायपालिका,प्रेस और संसद को अपने हिसाब से चलाने की कोशिश की़ भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज झारखंड भी इसी राह पर चल रहा़ यहां भी कांग्रेस के समर्थन से सरकार चल रही़
आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन,राज्य सरकार के मंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव चुप है़ं दुमका में सरकार के खिलाफ लिखने वाले पत्रकारों को नोटिस क्यों भेजा जा रहा,क्यों झारखंड में पत्रकारों पर हो रहे हमले पर कांग्रेस झामुमो के नेता चुप है़ं भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा पत्रकारों व प्रेस की स्वतंत्रता पर हो रहे हमले का प्रदेश भाजपा कड़ा विरोध करती है़
रांची. महानगर (भाजपा) इकाई ने मुंबई में रिपब्लिक टीवी के प्रमुख संपादक अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में कैंडल जलाकर एकजुटता प्रकट की. रातू रोड स्थित न्यू मार्केट के पास बड़ी संख्या में कार्यकर्ताअों ने पुराने बस स्टैंड परिसर में कैंडल जलाकर उनकी रिहाई की मांग की. इस मौके पर विधायक सीपी सिंह ने कहा कि बोलने की स्वतंत्रता पर रोक आपातकाल जैसी स्थिति बनाने का प्रयास है.
posted by : sameer oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










