कोलकाता के आरजी कर अस्पताल हत्याकांड की निंदा, लायंस फैटर्निटी रांची की ओर से निकाला गया कैंडल मार्च

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Ranchi

लायंस फैटर्निटी रांची की ओर से कोलकाता के आरजी कर अस्पताल जो जघन्य अपराध हुआ है उसकी हम भत्सर्ना करते हैं. लायंस बंधू इस घटना की कड़े शब्दों में पुरजोर निंदा करते हुए दोषियों को दंडित करने की मांग करते हैं.

विज्ञापन

लायंस फैटर्निटी रांची की ओर से कोलकाता के आरजी कर अस्पताल जो जघन्य अपराध हुआ है उसकी हम भत्सर्ना करते हैं. लायंस बंधू इस घटना की कड़े शब्दों में पुरजोर निंदा करते हुए दोषियों को दंडित करने की मांग करते हैं. दुष्कर्म और हत्या की इस घटना ने लायंस बंधुओं की अंतरात्मा को झकझोर दिया है.

इस अमानवीय कृत्य के विरोध में रांची विश्वविद्यालय से मुख्य द्वार से अल्बर्ट एक्का चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया. लायंस जिला 322 ए द्वितीय उप जिलापाल लायन सुभ्रा मजूमदार, पूर्व जिलापाल लायन वी के गड्यान, पूर्व जिलापाल लायन राजीव लोचन, पूर्व जिलापाल लायन सद्धार्थ मजूमदार उपस्थित थे.

अन्य क्लब.. लायंस क्लब ऑफ़ रांची , लायंस क्लब ऑफ़ रांची ईस्ट, लायंस क्लब ऑफ रांची ग्रेटर, लायन क्लब ऑफ रांची प्रभात, लायंस क्लब ऑफ रांची लाइफ , लायंस क्लब ऑफ हिनू, लायंस क्लब ऑफ रांची निवेदिता, लायंस क्लब ऑफ़ रांची हरी कनक ग्रेटर, लायंस क्लब ऑफ रांची क्वीन के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola