Ranchi News : सिरमटोली सरना स्थल के पास फ्लाइओवर का काम बंद करे कंपनी

Updated:
विज्ञापन

आदिवासी संगठनों ने कहा, सरना स्थल की जमीन का अधिग्रहण नहीं होने देंगे

विज्ञापन

रांची. सिरमटोली सरना स्थल में सोमवार को आदिवासी संगठनों की बैठक हुई. लोगों ने कहा कि सिरमटोली सरना स्थल आस्था का केंद्र है, इसकी जमीन का अधिग्रहण नहींं करने दिया जायेगा. फ्लाइओवर निर्माण करने वाली कंपनी और सरकार कोई वैकल्पिक रास्ता निकाले. बैठक में पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव और रांची के विधायक सीपी सिंह भी पहुंचे. सीपी सिंह ने समिति के लोगों से समस्याएं पूछी. आवेदन देने को कहा. वहीं गीताश्री उरांव ने कंपनी से फिलहाल काम बंद करने का अनुरोध किया. कहा कि कंपनी को सरना स्थल की जमीन अधिग्रहण किये बिना वैकल्पिक रास्ते पर विचार करना चाहिए. वहीं लोगों ने कहा कि काम बंद नहीं होने पर मंगलवार को मशाल जुलूस निकाला जायेगा. अध्यक्षता सरना प्रार्थना सभा रांची महानगर के सचिव सोनू खलखो ने की. उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय की जल, जंगल, जमीन सहित भाषा, संस्कृति, धार्मिक पहचान को मिटाने के लिए राजनीतिक दलों के नेताओं, सरकारी अधिकारियों व पूंजीपतियों द्वारा सुनियोजित षडयंत्र जारी है. अन्य वक्ताओं ने कहा कि जब भी कहीं सड़क का निर्माण होता है, तो कोशिश की जाती है कि धार्मिक स्थल को किसी तरह की क्षति न पहुंचे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन केंद्रीय सरना स्थल को बचाने के लिए सार्थक पहल करें. बैठक में राहुल तिर्की, सुशीला, आकाश तिर्की, रवि खलखो, पवन तिर्की, प्रवीण कच्छप, स्मिथ तिर्की, गीता लकड़ा, आकाश बेक, बाहा लिंडा, स्वराज उरांव सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola