ePaper

झारखंड में लढ़का तापमान, 5.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सिमडेगा सबसे सर्द, मंत्री ने दिये अलाव जलाने के निर्देश

Updated at : 28 Nov 2025 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
Cold Wave in Jharkhand

झारखंड में बढ़ी कनकनी.

Cold Wave in Jharkhand: उत्तर और उत्तर-पूर्वी हवाओं ने झारखंड में ठंड बढ़ा दी है. कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है. आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री ने प्रभावित जिलों में अलाव जलाने के निर्देश दिये हैं. इसके लिए सरकार की ओर से 79 लाख रुपए जारी किये गये हैं. झारखंड में सबसे सर्द जगह सिमडेगा रही, जहां का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया.

विज्ञापन

Cold Wave in Jharkhand: झारखंड के कई हिस्सों में गुरुवार को पारा लुढ़क गया. सिमडेगा सबसे सर्द जगह रही. यहां का तापमान सबसे कम 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में औसत न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा.

गुमला और खूंटी का भी तापमान 6 डिग्री से नीचे

झारखंड में उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आयी है. ये हवाएं झारखंड के निचले क्षोभमंडल स्तर पर प्रबल होती हैं. गुमला और खूंटी में भी तापमान 6 डिग्री सेंटीग्रेड से नीचे रिकॉर्ड किया गया. लोहरदगा और हजारीबाग में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.3 और 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

Cold Wave in Jharkhand: 5 दिन में 5 डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान

राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस, लातेहार में 8.2 डिग्री सेल्सियस और पश्चिमी सिंहभूम में 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि न्यूनतम तापमान एक दिन और इतना ही रह सकता है. इसके बाद अगले 5 दिनों में इसमें 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोगों को ठंड से बचाने के लिए 79 लाख रुपए जारी

इस बीच, राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों को ठंड से बचाने के लिए 24 जिलों को 79 लाख रुपए जारी किये हैं. आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी ने सभी उपायुक्तों (डीसी) को प्रमुख चौराहों, बाजारों, स्टेशनों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अलाव की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

शीतलहर का सर्वाधिक असर गरीब परिवारों पर – इरफान

मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि शीतलहर का सबसे अधिक असर गरीब परिवारों पर पड़ता है. इसलिए यह सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है कि कोई भी व्यक्ति ठंड से परेशान न हो.

इसे भी पढ़ें

पुरवैया हवाओं ने बढ़ाई कनकनी, अगले 15 दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम?

Jharkhand Weather: झारखंड में सर्दी का सितम शुरू, ठंडी हवाओं से ठिठुरने लगी रांची, कई शहरों का तापमान गिरा

गुमला सबसे ठंडा, रांची में भी बढ़ी सर्दी! जानें अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

ठंड बढ़ेगी या नहीं? किस दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम! 29 नवंबर तक का पढ़ लें वेदर अपडेट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola