गुमला सबसे ठंडा, रांची में भी बढ़ी सर्दी! जानें अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Updated:
विज्ञापन

सुबह के वक्त छाया धुंध, Pic Credit- Chatgpt

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में इस हफ्ते बड़ा मौसम बदलाव नहीं होगा. अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान 10–13°C रहेगा. रात का पारा तेजी से गिरेगा और सुबह घनी धुंध बढ़ेगी.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast, रांची: झारखंड में मौसम का मिजाज इस हफ्ते बड़ा बदलाव नहीं दिखाएगा. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 5 दिनों तक झारखंड के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. वहीं, अधिकतम तापमान 22 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है. इस दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा. इसके बाद अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है. तत्पश्चात अगले 3 दिनों में इसमें धीरे धीरे (2-3) डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.

विज्ञापन

आंशिक रूप से छाये रहेंगे बादल

मौसम विभाग ने बताया कि आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे, जिससे रात के तापमान में गिरावट का असर सुबह के समय घनी धुंध के रूप में दिखेगा. राजधानी रांची में सोमवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. पिछले कुछ दिनों से शहर में सुबह के समय ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है, जबकि दोपहर में हल्की गर्माहट देखने को मिल रही है.

Also Read: ठंड बढ़ेगी या नहीं? किस दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम! 29 नवंबर तक का पढ़ लें वेदर अपडेट

रात का पारा तेजी से नीचे जा रहा

जानकारों के अनुसार उत्तरी हवाओं के सक्रिय रहने से रात का पारा तेजी से नीचे जा रहा है. ग्रामीण इलाकों और खुले क्षेत्रों में धुंध की तीव्रता और अधिक रहेगा. मौसम विभाग ने बताया कि बदलते तापमान के कारण लोगों से सुबह-शाम विशेष एहतियात बरतने की अपील की गई है. इधर, गुमला में मंगलवार को सब��े कम न्यूनतम तापमान लगभग 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Also Read: बीसीसीएल CMD का खुलासा: ‘2 मिलियन टन ही मिलता है क्लीन कोल, जरूरत 300 मिलियन स्टील की!

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola