ePaper

Hemant Soren News: सीएम हेमंत सोरेन बोले, ये सरकार है आपकी, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

Updated at : 10 Jul 2024 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
फरियादियों के साथ सीएम हेमंत सोरेन

फरियादियों के साथ सीएम हेमंत सोरेन

Hemant Soren News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से बुधवार को लोगों ने मुलाकात की. उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि ये सरकार आपकी है. आपकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा.

विज्ञापन

Hemant Soren News: रांची-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को लोगों ने मुलाकात की और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया. सीएम ने कहा कि यह आपकी सरकार है. जनता के हित में हमारी सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ लगातार काम करती आ रही है. उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा. इस अवसर पर लोगों ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने पर बधाई दी.

सीएम हेमंत सोरेन से मिले फरियादी

सीएम हेमंत सोरेन से उनके आवास पर फरियादियों ने मुलाकात की और अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं. फरियादियों में महिला, पुरुष व बुजुर्ग शामिल थे. रांची के विभिन्न स्थानों से लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे. मुख्यमंत्री ने उनकी बातें सुनीं और भरोसा दिलाया कि झारखंड में आपकी सरकार है. आपकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा.

पदभार संभालते ही एक्शन में हैं सीएम हेमंत सोरेन

झारखंड में फिर हेमंत सोरेन की सरकार बनी है. चार जुलाई को उन्होंने तीसरी बार राज्य की कमान संभाली है. पदभार संभालते ही वे एक्शन में हैं. मंगलवार को उन्होंने राज्य की विधि-व्यवस्था को लेकर सीनियर अफसरों के साथ बैठक की थी और सिंतबर 2024 तक 30 हजार खाली पदों पर बहाली प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया था. इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया था कि फील्ड के पुलिस अधिकारी जनता दरबार लगाकर जनता की समस्याओं का समाधान करें.

Also Read: Hemant Soren Gift: सीएम हेमंत सोरेन 12 जुलाई को 1500 पीजीटी शिक्षकों को देंगे तोहफा, सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

Also Read: Hemant Soren Review: सीएम हेमंत सोरेन का निर्देश, सितंबर तक पूरी करें 30 हजार पदों पर बहाली प्रक्रिया, पुलिस अफसर लगाएं जनता दरबार

Also Read: Hemant Soren Cabinet Expansion: हेमंत सोरेन के कैबिनेट में इन 11 विधायकों को मिली जगह

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola