CM हेमंत सोरेन ने रांची प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित सदस्यों को दी बधाई, प्रभात खबर के संजय मिश्र बने नये अध्यक्ष

Updated at : 27 Dec 2021 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
CM हेमंत सोरेन ने रांची प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित सदस्यों को दी बधाई, प्रभात खबर के संजय मिश्र बने नये अध्यक्ष

jharkhand news: सीएम हेमंत सोरेन ने रांची प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारी और सदस्यों को बधाई दी है. साथ ही सभी सदस्यों से इसे आदर्श प्रेस क्लब बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की आशा जतायी है. इस चुनाव में प्रभात खबर के संजय मिश्र क्लब के नये अध्यक्ष बने हैं.

विज्ञापन

Jharkhand news: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची प्रेस क्लब के तृतीय द्विवार्षिक कार्यकारिणी चुनाव में अध्यक्ष सहित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी और सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही सीएम श्री सोरेन ने विश्वास जताया कि सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी रांची प्रेस क्लब को देश का आदर्श प्रेस क्लब बनाने में अपनी महती भूमिका निभाएंगे. इस चुनाव में प्रभात खबर के रांची संपादक संजय मिश्र नये अध्यक्ष बने हैं.

रांची प्रेस क्लब के निवर्तमान सचिव अखिलेश कुमार सिंह को 93 वोटों के अंतर से हराकर प्रभात खबर के संजय मिश्र अध्यक्ष बने हैं. संजय मिश्र को कुल 371 वोट मिले, जबकि अखिलेश कुमार सिंह को 278 वोट. तीसरे स्थान पर रहे कुमार आनंद को 117 वोट मिले.

अध्यक्ष पद का परिणाम

प्रत्याशी : वोट मिले

संजय मिश्र : 371

अखिलेश कुमार सिंह : 278

कुमार आनंद : 117

जीत के बाद नये अध्यक्ष संजय मिश्र ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. साथ ही कहा कि रांची प्रेस क्लब पत्रकारों का क्लब है और इसे आगे बढ़ाने में हमारे साथ अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों का सहयोग निरंतर रहेगा. साथ ही उन्होंने आशा जतायी कि वरिष्ठ पत्रकारों का मार्गदर्शन और कनिष्ठों के सहयोग से इस क्लब को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.

Also Read: हेमंत सरकार के दो साल : राज्यपाल रमेश बैस से मिलकर CM हेमंत सोरेन ने दिया कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता

बता दें रविवार (26 दिसंबर, 2021) को रांची प्रेस क्लब के तीसरी कार्यकारिणी के लिए चुनाव हुआ. इस चुनाव में रिकॉर्ड 90.53 फीसदी वोट पड़े. प्रेस क्लब के 5 पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के 10 पदों के लिए चुनाव में कुल 877 मतदाताओं में से 794 ने अपने मत का प्रयोग किया था.

पिंटू दुबे बने उपाध्यक्ष

इधर, सोमवार को मतों की गिनती हुई. इसमें अध्यक्ष पद के लिए संजय मिश्र विजयी हुए. वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए पिंटू दुबे ने रोमांचक मुकाबले में जयशंकर कुमार को मात्र एक वोट से हराकर विजयी हुए. पिंटू दुबे को 193 वोट मिला, जबकि जयशंकर कुमार को 192 वोट मिले. तीसरे नंबर पर विपिन उपाध्याय रहे. इन्हें 158 वोट मिले. इसके अलावा
प्रभात सिंह को 140 और अनुराग ठाकुर को 80 वोट मिले.

उपाध्यक्ष पद का परिणाम

प्रत्याशी : वोट मिले

पिंटू दूबे : 193

जयशंकर कुमार : 193

विपिन उपाध्याय : 158

प्रभात सिंह : 140

अनुराग ठाकुर : 80

Also Read: मनरेगा में नहीं बरतें लापरवाही, शिकायतों का निबटारा कर रोजगार पर दें जोर, बोले ग्रामीण विकास सचिव मनीष रंजन
सचिव पद पर जावेद अख्तर ने जीत दर्ज की

रांची प्रेस क्लब के सचिव पद पर जावेद अख्तर ने जीत दर्ज की है. जावेद ने दिव्याशु कुमार को 8 वोट से पराजित किया. जावेद अख्तर को 288 वोट मिले, जबकि दिव्यांशु कुमार को 280 वोट मिले. तीसरे नंबर पर सत्यप्रकाश पाठक को 200 मिला है. वहीं, एक वोट नोटा भी पड़ा.

सचिव पद का परिणाम

प्रत्याशी : वोट मिले

जावेद अख्तर : 288

दिव्यांशु कुमार : 280

सत्यप्रकाश पाठक : 200

नोटा : 01

अभिषेक सिन्हा संयुक्त सचिव पद पर काबिज

संयुक्त सचिव के पद पर अभिषेक सिन्हा ने जीत दर्ज की है. अभिषेक सिन्हा को 201 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रंगनाथ चौबे रहे हैं. इन्हें 149 वोट मिले हैं. वहीं, शहरोज कमर को 117 वोट, मुकेश सिन्हा को 88 वोट, खुर्शीद एसएम को 76 वोट, चंद्रशेखर सिंह को 71 वोट और अशोक गोप को 60 वोट मिले.

संयुक्त सचिव पद का परिणाम

प्रत्याशी : वोट मिले

अभिषेक सिन्हा : 201

रंगनाथ चौबे : 149

शहरोज़ कमर : 117

मुकेश सिन्हा : 88

खुर्शीद एस एम : 76

चंद्रशेखर सिंह : 71

अशोक गोप : 60

Also Read: नये साल में बाबा मंदिर समेत अन्य पर्यटन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद, हुड़दंगियों पर विशेष नजर
सुशील सिंह मंटू बने नये कोषाध्यक्ष

कोषाध्यक्ष पद के लिए सुशील सिंह मंटू ने बाजी मार ली है. उन्हें 288 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रहे कुमार सौरभ को 201 वोट मिले हैं. वहीं, तीसरे स्थान पर कुबेर प्रसाद सिंह को 180 वोट और प्रदीप कुमार सिंह को 96 वोट मिले हैं.

कोषाध्यक्ष पद का परिणाम

प्रत्याशी : वोट मिले

सुशली सिंह मंटू : 288

कुमार सौरभ : 201

कुबेर प्रसाद सिंह : 180

प्रदीप कुमार सिंह : 96

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola