केराली स्कूल की दसवीं की छात्रा ने की आत्महत्या, कमरे का दरवाजा अंदर से था बंद

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 Sep 2021 1:08 PM

विज्ञापन

केराली स्कूल की दसवीं की छात्रा ऐश्वर्या दास (पिता-शिव दास) ने शनिवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

केराली स्कूल की दसवीं की छात्रा ऐश्वर्या दास (पिता-शिव दास) ने शनिवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह धुर्वा में सेक्टर वन की रहनेवाली थी. परिजनों के अनुसार, शनिवार की रात वह अपने कमरे में गयी और दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया. खाना खाने के वक्त परिजनों के आवाज देने पर उसने दरवाजा नहीं खोला.

किसी तरह परिजनों ने दरवाजा खोला और अंदर गये, तो वह पंखा से झूल रही थी. उसे आनन-फानन में पारस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

परिजनों ने इसकी सूचना जगन्नाथपुर थाना पुलिस को दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. पुलिस को घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. इस संबंध में यूडी केस दर्ज किया गया है. छात्रा के पिता पेशे से ठेकेदार हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola