Cricket : शिखर मोहन के नाबाद शतक से झारखंड को बढ़त

Updated:
विज्ञापन

सीके नायडू अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच में झारखंड मेजबान मध्य प्रदेश के खिलाफ अच्छी स्थिति में पहुंच गया है.

विज्ञापन

खेल संवाददाता, रांची शिखर मोहन के नाबाद शतक (190*) की मदद से सीके नायडू अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच में झारखंड मेजबान मध्य प्रदेश के खिलाफ अच्छी स्थिति में पहुंच गया है. पहली पारी में 94 रन से पिछड़ने के बाद झारखंड ने सोमवार को तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में नौ विकेट पर 383 रन बना लिये हैं. स्टंप के समय शिखर मोहन 190 रन बना कर क्रीज पर थे. दूसरे छोर पर शमशाद नौ रन पर नाबाद थे. झारखंड के पास अब 289 रन की बढ़त हो गयी है. मंगलवार को खेल का अंतिम दिन है. झारखंड की ओर से शिखर मोहन ने तीन छक्के और 22 चौके जड़े. उसने रोबिन मिंज के साथ 87 रनों की साझेदारी निभायी. रोबिन ने एक छक्के व 10 चौके मदद से 65 रन बनाये. इसके अलावा सत्य सेतु ने 22 व राजन दीप ने 37 रनों का योगदान किया. झारखंड ने इस मैच में अपनी पहली पारी में 222 रन बनाये थे, जबकि मध्य प्रदेश में 316 बना कर 94 रन की बढ़त हासिल कर ली थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola