Civil Court Reopen Update In Jharkhand : झारखंड के सभी सिविल कोर्ट में फिजिकल सुनवाई शुरू, इस परिस्थिति में ही गवाहों को है कोर्ट में प्रवेश करने की अनुमति

Updated at : 02 Feb 2021 12:54 PM (IST)
विज्ञापन
Civil Court Reopen Update In Jharkhand : झारखंड के सभी सिविल कोर्ट में फिजिकल सुनवाई शुरू, इस परिस्थिति में ही गवाहों को है कोर्ट में प्रवेश करने की अनुमति

Jharkhand Civil Court Reopen Date, Jharkhand Civil Court News: झारखंड के कोर्ट में फिजिकल सुनवाई आज से सुरू हो गयी

विज्ञापन

Jharkhand Civil Court Reopen Date, Jharkhand Civil Court News, रांची न्यूज़: कोरोना में आ रही कमी को देखते हुए जिला व अनुमंडलीय सिविल कोर्ट में दो फरवरी से मामलों की फिजिकल सुनवाई शुरू हो गयी. इस दाैरान हाइकोर्ट द्वारा 14 जनवरी को जारी एसओपी एवं कोराेना नियमों का सख्ती से अनुपालन किया जायेगा. बता दें कि फिजिकल सुनवाई के साथ-साथ वर्चुअल सुनवाई भी चलती रहेगी.

Jharkhand High Court News Update: उल्लेखनीय है कि फिजिकल सुनवाई नाै माह से बंद था. इस बाबत रजिस्ट्रार जनरल अंबुज नाथ ने सभी जिलों के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज को पत्र भेजा गया. पूर्व में जारी एसओपी व कोविड-19 गाइडलाइन के आधार पर फिजिकल सुनवाई के लिए कोर्ट रूम तैयार किये गये. फिजिकल कोर्ट में जज पारदर्शी प्लास्टिक के अंदर थे. सुनवाई के दाैरान कोविड-19 के गाइडलाइन का अनुपालन किया जायेगा. सामाजिक दूरी का पालन करना होगा. कोरोना के केस के आधार पर चरणबद्ध तरीके से फिजिकल कोर्ट बढ़ाये जायेंगे.

अति आवश्यक मामलों में ही मुवक्किल या गवाह को कोर्ट परिसर में प्रवेश दिया जायेगा. वहीं, एसओपी में लॉयर्स चेंबर ब्लॉक के लिए भी गाइडलाइन जारी की गयी है. चेंबर ब्लॉक का समय सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा. शनिवार व छुट्टी के दिन लॉयर्स चेंबर ब्लॉक का सैनिटाइजेशन करना होगा. एक ही द्वार से प्रवेश मिलेगा, जहां हैंड सैनिटाइजर मशीन लगायी जायेगी. सिर्फ वकीलों व स्टाफ को ही थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश मिलेगा़

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola