मांडर-चान्हो में धूमधाम से मना क्रिसमस
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Dec 2025 9:04 PM
विज्ञापन
मांडर व चान्हो प्रखंड में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव का पर्व क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मांडर.
मांडर व चान्हो प्रखंड में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव का पर्व क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया. मांडर स्थित संत अलोइस चर्च व चान्हो के संत जॉन मेरी बियानी चर्च में बुधवार को देर रात और गुरुवार की सुबह विशेष मिस्सा आराधना सभा हुई. मांडर के संत अलोइस चर्च में बुधवार की रात को विशेष मिस्सा आराधना का नेतृत्व पल्ली पुरोहित फादर विपिन कंडुलना ने और गुरुवार की सुबह फादर पीटर सांगा ने किया. वहीं चान्हो में पल्ली पुरोहित बिरसुइस मिंज ने विशेष मिस्सा की अगुवाई की. बुधवार की रात को कड़ाके की ठंड के बावजूद मसीही समुदाय के लोग चर्च परिसर में जुटे. रात के 12 बजे जैसे ही प्रभु यीशु के जन्म की घोषणा की गयी. चारो तरफ उल्लास फैल गया. लोगों ने क्रिसमस कैरोल गाये और गले मिलकर एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी. मसीहियों ने जमकर आतिशबाजी भी की.मांडर 1, मांडर स्थित चर्च में विशेष आराधना सभा में उपस्थित मसीही विश्वासी.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










