एक दिन बाद छठ शुरू, पर रांची के घाटों पर अब भी पसरी है गंदगी

Updated:
विज्ञापन

शहर के छठ घाटों को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम गुरुवार से एक बार फिर से विशेष अभियान चलायेगा. इसके लिए 1200 कर्मी लगाये जायेंगे.

विज्ञापन

रांची : छठ से पहले रांची नगर निगम शहर के सभी छठ घाटों को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है. इसके लिए पिछले 15 दिनों से घाटों की सफाई की जा रही है. हालांकि, अब भी शहर के अधिकतर छठ घाट पूजन सामग्री से पटे हैं. केले के पत्तों से लेकर अगरबत्ती के पैकेट, पॉलिथीन व झंडे घाटों पर बिखरे पड़े हैं. जबकि, छठ शुक्रवार से शुरू हो रहा है. बुधवार को बड़ा तालाब, लाइन टैंक तालाब, तेतर टोली तालाब व अरगोड़ा तालाब से लेकर जेल तालाब में अब भी जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

आज से फिर चलेगा विशेष अभियान :

शहर के छठ घाटों को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम गुरुवार से एक बार फिर से विशेष अभियान चलायेगा. इसके लिए 1200 कर्मी लगाये जायेंगे. निगम के अधिकारियों को आशंका है कि कई जगहों पर अब तक काली मां की प्रत��मा का विसर्जन नहीं हुआ है. ऐसे में विसर्जन के बाद घाट एक बार फिर से गंदे होंगे. ऐसे में विसर्जन के बाद ही सारे घाटों में विशेष अभियान चलाकर उसकी सफाई की जायेगी.

Also Read: Jharkhand News: छठ पूजा के दौरान रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, जानें डिटेल

लोगों पर अपील का नहीं हुआ असर

शहर के छठ घाट दुरुस्त रहें, इसके लिए रांची नगर निगम ने सभी घाटों पर विसर्जन कुंड बनाया था. खुद प्रशासक अमित कुमार ने शहरवासियों से अपील की थी कि वे जलाशयों में बनाये गये विसर्जन कुंड में ही पूजन सामग्री डालें. लेकिन, अपील को दरकिनार कर लोग तालाब में जहां-तहां पूजन सामग्री फेंक दे रहे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola