ePaper

राजधानी रांची के छठ घाटों की सफाई के लिए शहर को बांटा गया है चार जोन में, 53 घाटों पर सफाईकर्मी तैनात

Updated at : 23 Oct 2021 12:15 PM (IST)
विज्ञापन
राजधानी रांची के छठ घाटों की सफाई के लिए शहर को बांटा गया है चार जोन में, 53 घाटों पर सफाईकर्मी तैनात

रांची में छठ घाटों की सफाई शुरू हो गयी है. तो इसके लिए शहर को 4 जोन में बांटा गया है. वहीं, 53 छठ घाटों पर मल्टीपर्पज सुपरवाइजर और जोनल सुपरवाइजर की तैनात की गयी है. इसकी जिम्मेदारी सभी सिटी मैनजरों को दी गयी है.

विज्ञापन

Jharkhand News, Ranchi News रांची : नगर निगम द्वारा छठ घाटों की सफाई के लिए तैयारी शुरू कर दी गयी है. रांची नगर निगम ने शहर को चार जोन में बांटा है. वहीं, 53 छठ घाटों पर मल्टीपर्पज सुपरवाइजर और जोनल सुपरवाइजर की तैनात की गयी है. सफाई की मॉनिटरिंग के लिए सभी सिटी मैनेजर को जिम्मेदारी दी गयी है.

नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने आठ नवंबर तक सभी छठ घाटों को तैयार करने का निर्देश दिया है. उन्होंने सभी छठ घाट की सफाई के साथ आसपास की सफाई करने काे कहा है. घास की कटाई और नालियों की सफाई करने को कहा गया है. तालाब के चारों ओर ब्लीचिंग पाउडर और चूना का छिड़काव करने को कहा गया है,

जिससे छठ व्रतियों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हो. इधर, उपनगर आयुक्त रजनीश कुमार को छठ घाट की नियमित निरीक्षण करने और साफ सफाई का जायजा लेने और गड़बड़ी मिलने पर संबंधित क्षेत्र के सुपरवाइजर पर कार्रवाई करने को कहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola