छठ महापर्व से पहले बिहार जाने वाली सारी ट्रेनें फुल, दरवाजों पर लटककर यात्रा करने को मजबूर हैं लोग

हटिया इस्लामपुर एक्सप्रेस रांची जंक्शन पर रुकी, तो लोगों का हुजूम उसमें चढ़ने के लिए दौड़ पड़ा. देखते ही देखते ट्रेन के सारे डिब्बे फुल हो गए. कुछ लोग ट्रेन के दरवाजे पर लटक गए, तो कुछ ट्रेन की फर्श पर बैठ गए.
रांची, शुभम राय : नहाय-खाय के साथ शुक्रवार (17 नवंबर) से छठ महापर्व का शुभारंभ होने जा रहा है. इसके पहले ही बिहार और पूर्वांचल के प्रवासी झारखंड से अपने गांव जाने के लिए बेताब हैं. रांची से बिहार जाने वाली ट्रेनों में इतनी भीड़ है कि लोग गेट पर लटककर जाने के लिए मजबूर हैं. लोग किसी भी तरह छठ पर्व पर अपने घर पहुंच जाना चाहते हैं. ट्रेनों में भीड़ इतनी है कि लोग एक-दूसरे के ऊपर चढ़कर आगे बढ़ रहे थे. यहां तक कि स्लीपर क्लास की स्थिति भी जेनरल डिब्बों जैसी ही थी. जेनरल डिब्बों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी. गेट पर लोगों की भीड़ का आलम यह था कि लोग ट्रेन में चढ़ भी नहीं पा रहे थे. जो लोग पहले चढ़ गए थे, उन्होंने अंदर से गेट बंद कर लिया. इसकी वजह से कई लोगों की ट्रेन छूट गई.
https://www.youtube.com/watch?v=sVymjDpPrwkहटिया इस्लामपुर एक्सप्रेस के एसएलआर कोच में हुड़दंग
बुधवार की रात हटिया इस्लामपुर एक्सप्रेस रांची जंक्शन पर रुकी, तो लोगों का हुजूम उसमें चढ़ने के लिए दौड़ पड़ा. देखते ही देखते ट्रेन के सारे डिब्बे फुल हो गए. कुछ लोग ट्रेन के दरवाजे पर लटक गए, तो कुछ ट्रेन की फर्श पर बैठ गए. स्थित यह थी कि कुछ लोग ट्रेन के एसएलआर कोच में जबरदस्ती घुस गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. एसएलआर कोच आमतौर से सामान रखने के लिए है. जरूरत पड़ने पर इसे दिव्यांगों या महिलाओं के लिए रिजर्व कर दिया जाता है. ट्रेन के बाहर खड़े लोगों ने बताया कि कुछ लोग एसएलआर कोच में जबरदस्ती घुस गए हैं और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया है. बाहर खड़ी एक महिला रोती नजर आई. उन्होंने कहा कि टिकट कटाकर आई है. उनके साथ एक मरीज है, लेकिन भीड़ इतनी अधिक है कि वह ट्रेन में चढ़ नहीं पाई. स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ के जवान भी लाचार खड़े थे.
Also Read: छठ पर्व के बाद लौटने वालों की ट्रेनों में उमड़ रही भीड़, देखें यहां धनबाद आने वाली ट्रेनों की स्थितिटिकट वापसी की बढ़ी चिंता
स्टेशन पर काफी संख्या में ऐसे लोग थे, जो ट्रेन में नहीं चढ़ पाए. एक यात्री जयप्रकाश ने कहा, ‘मैंने इस ट्रेन के जनरल डिब्बे का टिकट खरीदा था. लेकिन भीड़ देखकर ट्रेन में चढ़ने की हिम्मत नहीं हुई. अब पता नहीं मेरा टिकट वापस होगा भी या नहीं. यह रेलवे की लापरवाही है और उसका खामियाजा हम गरीबों को भुगतना पड़ रहा है.’ उसने कहा कि रेलवे को त्योहारों के समय बिहार जाने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ानी चाहिए. अगर ट्रेन नहीं बढ़ा सकते, तो ट्रेन में कुछ अतिरिक्त डिब्बे ही लगवा दें, ताकि लोग ट्रेन में चढ़ तो सकें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




