Ranchi News: रांची विवि में मनाया गया केमिस्ट्री डे

Ranchi News : आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रे भारतीय रसायन शास्त्र के जनक थे. वह एक प्राध्यापक, साहित्यकार और उद्योगपति भी थे. उनकी सबसे बड़ी खोज नाइट्रस आक्साइड थी.
रांची. आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रे भारतीय रसायन शास्त्र के जनक थे. वह एक प्राध्यापक, साहित्यकार और उद्योगपति भी थे. उनकी सबसे बड़ी खोज नाइट्रस आक्साइड थी. उनके योगदान का देश सदैव ऋणी रहेगा. यह बात रांची विवि के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने कही. कुलपति डॉ सिन्हा शुक्रवार को आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रे की जयंती पर आर्यभट्ट सभागार में आयोजित केमिस्ट्री डे के आयोजन पर बोल रहे थे. इसका आयोजन रांची विवि केमिस्ट्री विभाग की ओर से किया गया था.
महान लोगों से सीखना चाहिए.
रांची विवि के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ जीडी मिश्र ने कहा कि आचार्य पीसी रे जैसे महान लोगों से सीखना चाहिए. विभागाध्यक्ष प्रो एके डेल्टा ने प्रो रे की जीवनी पर प्रकाश डाला. संचालन डॉ राजकुमार तथा डॉ नीता ने किया. कुलपति ने विभिन्न प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया. इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू डॉ एसके साहु, साइंस डीन डॉ अरुण कुमार, कुलसचिव डॉ विनोद नारायण आदि उपस्थित थे. इससे पूर्व उपस्थित लोगों ने आचार्य रे की तसवीर पर माल्यार्पण किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




