चमरा लिंडा ने डॉ रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान में नि:शुल्क कोचिंग का शुभारंभ

नि:शुल्क कोचिंग सेंटर के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते चमरा लिंडा.
Chamra Lynda Inaugurates Free Coaching For Tribes: झारखंड के डॉ रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान में मंत्री चमरा लिंडा ने नि:शुल्क कोचिंग का उद्घाटन किया. यहां आदिवासी बच्चे झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और केंद्रीय लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा की तैयारी करेंगे. चमरा लिंडा ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सरकार नि:शुल्क आवासीय कोचिंग सेंटर बनायेगी.
Chamra Lynda Inaugurates Free Coaching: डॉ रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान ने राज्य के जनजातीय छात्र-छात्राओं के लिए ‘झारखंड लोक सेवा आयोग, संघ लोक सेवा आयोग और समकक्ष प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित ‘नि:शुल्क कोचिंग’ का उद्घाटन झारखंड के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री चमरा लिंडा ने किया. पहले बैच में एडमिशन के लिए 349 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था, जिसमें 100 स्टूडेंट्स को शॉर्टलिस्ट किया गया.
जेटीडीएस के राज्य परियोजना निदेशक ने कोचिंग के दूरगामी असर पर प्रकाश डाला
कार्यक्रम का उद्देश्य अनुसचित जनजाति वर्ग के स्टूडेंट्स को जेपीएससी और यूपीएससी के साथ-साथ इन परीक्षाओं के समकक्ष प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराना और उन्हें सफल होने में मदद करना है. डॉ रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान में आयोजित समारोह में जेटीडीएस के राज्य परियोजना निदेशक ने नि:शुल्क कोचिंग कार्यक्रम का राज्य के जनजातीय समुदायों के कल्याण एवं विकास पर पड़ने वाले दूरगामी असर पर प्रकाश डाला.
‘दूर-दराज के छात्रों के लिए आवासीय कोचिंकी की होगी जरूरत’
उन्होंने यह भी बताया कि दूर-दराज और आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आने वाले समय में आवासीय सुविधा की जरूरत होगी. उद्घाटन समारोह में मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि कोचिंग में एडमिशन लेने वाले सभी विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करें. अधिक से अधिक स्टूडेंट्स सफल हों.
मीणा जनजाति के बच्चों से प्रेरणा लें झारखंड के बच्चे – चमरा
मंत्री ने कहा कि राजस्थान की मीणा जनजाति के बच्चों की यूपीएससी की परीक्षा में सफलता दर हमेशा अच्छी रहती है. झारखंड के जनजातीय युवा उनसे प्रेरणा लें और ज्यादा से ज्यादा मेहनत करें, ताकि संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता हासिल कर राज्य का नाम रोशन करें. उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार भविष्य में जनजातीय विद्यार्थियों के लिए स्थायी कैंपस का निर्माण करेगी, जहां बच्चों को आवासीय कोचिंग की सुविधा मिलेगी.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कार्यक्रम के दौरान ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान जेपीएससी की कोचिंग करने वाले सफल अभ्यर्थियों को मंत्री ने सम्मानित किया. समारोह में आदिवासी कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी, जेटीडीसी के राज्य परियोजना निदेशक नेल्सन एओन बागे, झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की अध्यक्ष रंजीता हेम्ब्रोम, उप सचिव अनुराग लकड़ा, पूर्व विभागीय विशेष सचिव सह कोचिंग कार्यक्रम के मार्गदर्शक ब्रजेश दास, जनजातीय मामलों के विशेषज्ञ हलधर महतो, रांची विश्विद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ ज्योति प्रकाश, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के मानवशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अभय सागर मिंज और संस्थान के उप-निदेशक मोनिका रानी टुटी, रुबी कुमारी, सहायक निदेशक राकेश रंजन उरांव और अमृता प्रियंका एक्का तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें
Ranchi news : मेधावी एसटी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट कोचिंग में प्रशिक्षण दिलायें : मंत्री
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




