मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन बोले- युवा नशे की चपेट में रहे तो देश के भविष्य पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव

Published by :Sameer Oraon
Published at :26 Jun 2024 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन बोले- युवा नशे की चपेट में रहे तो देश के भविष्य पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने आगे कहा कि वर्तमान समय में नशीली पदार्थ का व्यापक रूप से फैलाव हो रहा है. तस्कर विद्यालयों और कॉलेज में युवाओं को नशीली चीजों की लत लगा रहे हैं.

विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन बुधवार को मोरहाबादी मैदान में “मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्य स्तरीय जागरूकता” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. मौके पर मानव श्रृंखला, साइकिल दौड़, मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया गया. साथ ही साथ मादक पदार्थों पर रोक के लिए पूर्णत: संकल्पित झारखंड सरकार नामक पुस्तक का अनावरण किया गया. इस अवसर मुख्यमंत्री ने लोगों को नशे से दूर रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि युवा अगर नशे की चपेट में रहेंगे तो देश के भविष्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नशा मुक्त झारखंड के निर्माण को लेकर प्रतिबद्ध है. इस वजह से विशेष जागरूकता अभियान चलाकर जन-जन को नशा के दुष्प्रभाव की जानकारी दी जा रही है. गांव, मोहल्ला, पंचायत, प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तर पर विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को इससे दूर रहने की अपील की जा रही है.

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने आगे कहा कि वर्तमान समय में नशीली पदार्थ का व्यापक रूप से फैलाव हो रहा है. तस्कर विद्यालयों और कॉलेज में युवाओं को नशीली चीजों की लत लगा रहे हैं. लेकिन हमें इसकी गिरफ्त में नहीं आना है. राज्य सरकार नशीली पदार्थों के तस्करों पर लगातार कार्रवाई कर है. समय समय पर सूचना के आधार पर पुलिस प्रशासन कई जगहों पर अफीम की खेती को नष्ट भी करती है. कई बार छापेमारी के दौरान ब्राउन शुगर, गांजा, डोडा आदि मादक पदार्थों की रिकवरी भी है. इस मामले में कई आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. जिला पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अंतराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. सप्लाई चेन को चिन्हित कर कार्रवाई भी की जा रही है.

युवा राज्य और देश के भविष्य, इन्हें नशे की चपेट में नहीं आने देंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा हमारे राज्य और देश के भविष्य हैं. युवाओं को नशा मुक्त रख कर ही समृद्ध प्रदेश का निर्माण किया जा सकता है. कोई भी परिवार या समाज नशा मुक्त रहकर ही उन्नति की मार्ग पर आगे बढ़ सकता है. मनुष्य जीवन में नशा नाश का कारण बनता है. युवा वर्ग अगर नशे की चपेट में रहेंगे तो उनके जीवन के साथ-साथ राज्य और देश के भविष्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. किसी भी हाल में राज्य के युवाओं को नशे की चपेट में नहीं आने देंगे. आज हम सभी को यह संकल्प और प्रतिज्ञा लेने का दिन है कि स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित करें और नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं.

मंत्री सत्यानंद भोक्ता समेत कई लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मुख्य सचिव एल०खियांग्ते, डीजीपी श्री अजय कुमार सिंह, प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग के सचिव मनोज कुमार, पर्यटन विभाग के सचिव मनोज कुमार, डीजी सीआईडी श्री अनुराग गुप्ता, आईजी सीआईडी, डीआईजी रांची, उपायुक्त रांची, वरीय पुलिस अधीक्षक रांची सहित अन्य गणमान्य लोग एवं स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

Also Read: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स पर लिखा- इंडिया गठबंधन को झारखंड समेत पूरे देश में मिल रहा है समर्थन

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola