झारखंड में चैती छठ की धूम: खरना के साथ शुरू हुआ महाव्रत, कल अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जायेगा पहला अर्घ

Author :Sameer Oraon
Published by :Sameer Oraon
Updated at :23 Mar 2026 8:38 PM
विज्ञापन
Chaiti Chhath Puja

पूजा में शामिल छठ व्रती

Chaiti Chhath Puja: झारखंड में विधिवत खरना का अनुष्ठान संपन्न हो गया है, अब 36 घंटे के निर्जला व्रत पर हैं श्रद्धालु. मंगलवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित होगा अर्घ. पंडित दिलीप कुमार मिश्रा से जानें पूजा का विशेष महत्व और सूर्य देव के 12 नामों का फल.

विज्ञापन

Chaiti Chhath Puja, रांची (राजकुमार लाल की रिपोेर्ट): झारखंड में चैती छठ महापर्व के दूसरे दिन सोमवार को खरना का अनुष्ठान पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ. व्रत रखने वाले लोगों ने दिन भर कुछ नहीं खाया, फिर शाम को पूजा की और भगवान सूर्य को भोग चढ़ाया. इसके बाद खीर, रोटी और अन्य प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू किया गया.

खरना पर प्रसाद और पूजा का विशेष महत्व

व्रतियों ने दोपहर बाद से ही खीर-रोटी सहित विभिन्न तरह के प्रसाद तैयार करना शुरू कर दिया था. सूर्यास्त के बाद विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गयी. पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया, जिसे ग्रहण करने के साथ ही कठिन निर्जला व्रत की शुरुआत हो गयी.

आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ

महापर्व के तीसरे दिन मंगलवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ अर्पित किया जाएगा. व्रती सुबह स्नान-ध्यान के बाद प्रसाद तैयार करेंगी और दोपहर बाद अर्घ की टोकरी व सूप सजायेंगी. लोकगीतों के मधुर स्वर के बीच शाम करीब चार बजे छठ घाट के लिए प्रस्थान करेंगी, जहां डूबते सूर्य को अर्घ दिया जायेगा.

Also Read: रामनवमी पर धनबाद में ‘कमांडो’ पहरा! पुलिस ने दंगाइयों को धूल चटाने के लिए किया दमदार रिहर्सल

घाटों से लेकर घरों तक तैयारी

अर्घ देने के लिए श्रद्धालु नदी, तालाब और डैम जैसे जल स्रोतों की ओर रुख करेंगे. वहीं कई लोग अपने घरों के पास बनाये गये कृत्रिम तालाबों या बड़े टब में भी अर्घ देने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे हर कोई इस महापर्व में शामिल हो सके.

उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ के साथ होगा समापन

बुधवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ देने के बाद पूजा-अर्चना और हवन किया जायेगा. इसके साथ ही प्रसाद वितरण कर चैती छठ महापर्व का समापन होगा,

विशेष फल के लिए मंत्रोच्चार का महत्व

पंडित दिलीप कुमार मिश्रा के अनुसार, भगवान सूर्य को उनके बारह नामों से अर्घ देने और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है.

लोकगीतों से गूंजा माहौल

छठ महापर्व के दौरान पारंपरिक लोकगीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया है. लोग “पहिले पहिल हम कईनी, छठी मईया व्रत तोहार…” और “ऊ जे केरवा जे फरेला खबद से…” जैसे गीतों के साथ श्रद्धालु छठी मईया और भगवान सूर्य की आराधना में लीन हैं. पूरा वातावरण भक्ति और आस्था से सराबोर हो उठा है.

Also Read: रामगढ़ में दिनदहाड़े ‘चेन स्नैचिंग’ का तांडव: महिला के गले से सोने की चेन झपटकर भागे लुटेरे

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola