Ranchi news : सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की तर्ज पर संचालित करें एकलव्य मॉडल व आश्रम विद्यालय : मंत्री

Updated:
विज्ञापन

बैठक में मंत्री ने राज्य के कुल 59 एकलव्य मॉडल विद्यालयों में वर्ग छह से आठ तक के जनजातीय बच्चों का नामांकन करते हुए अध्यापन कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

रांची. अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री चमरा लिंडा ने एक मई तक राज्य के कुल 59 एकलव्य मॉडल विद्यालयों में वर्ग छह से आठ तक के जनजातीय बच्चों का नामांकन करते हुए अध्यापन कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है. मोरहाबादी स्थित कल्याण कॉम्प्लेक्स में बैठक करते हुए उन्होंने आदिवासी कल्याण आयुक्त को एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में नामांकन व अध्ययन से संबंधित निर्देश दिये. मंत्री ने कहा कि एकलव्य मॉडल व आश्रम विद्यालयों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की तर्ज पर संचालित करें. राज्य सरकार जनजातीय वर्ग की शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता से कार्य कर रही है.

सकारात्मक परिवर्तन लाना चाहती है सरकार

राज्य सरकार दोनों ही क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन लाना चाहती है. श्री लिंडा ने गृह जिला से दूर के विद्यालयों में नामांकित विद्यार्थियों को उनके गृह जिला के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में स्थानांतरित करने का विकल्प देने का निर्देश दिया. कहा : 15 से 25 फरवरी तक विद्यार्थियों से विकल्प प्राप्त कर लें. विकल्प के आधार पर उत्पन्न होने वाली रिक्तियों का समायोजन अप्रैल में होनेवाले नामांकन के क्रम में पूरा करें. मंत्री ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में नामांकन की प्रक्रिया की पूर्ण जिम्मेवारी सभी प्रमंडलीय उप-निदेशकों पर होगी.

प्राथमिकता के आधार पर नामांकन करें

चयनित विद्यार्थियों का नामांकन प्राथमिकता के आधार पर अपने प्रखंड, जिला या निकटवर्ती जिलों के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में किया जाये. जिन जिलों में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय नहीं हैं, वहां के छात्रों का नामांकन उनकी इच्छा के अनुकूल पास के एकलव्य विद्यालय करायें. सभी चयनित विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर नामांकन किया जाये. उन्होंने एकलव्य विद्यालयों में अविलंब आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मौके पर कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा, प्रोजेक्ट निदेशक संजय भगत, उप निदेशक धीरेंद्र सिंह, उप सचिव बिनोद बिहारी बांके समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का शिक्षा कैलेंडर

– एक, आठ व 15 फरवरी : विज्ञापन प्रकाशन- पांच से 28 फरवरी : नामांकन फॉर्म भरा जायेगा

– नौ मार्च : प्रवेश परीक्षा- 28 से 25 मार्च : परीक्षाफल का प्रकाशन

– एक से 10 अप्रैल : काउंसेलिंग

– 10 से 20 अप्रैल : नामांकन प्रक्रिया पूर्ण

– 25 अप्रैल : सभी विद्यार्थियों का स्कूल में प्रवेश- एक अप्रैल : कक्षा (सत्र) प्रारंभ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola