Ranchi News बासुदेब मोटर्स ने पूरे किये 25 वर्ष, 32 हजार नये वाहनों की बिक्री का बनाया रिकॉर्ड

Updated at : 08 Sep 2025 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News  बासुदेब मोटर्स ने पूरे किये 25 वर्ष, 32 हजार नये वाहनों की बिक्री का बनाया रिकॉर्ड

करमटोली चौक स्थित सेलिब्रेशन बैंक्वेट हॉल सोमवार को जश्न के माहौल में सराबोर रहा.

विज्ञापन

लाइफ रिपोर्टर @ रांची

करमटोली चौक स्थित सेलिब्रेशन बैंक्वेट हॉल सोमवार को जश्न के माहौल में सराबोर रहा. मौका था टाटा मोटर्स के अधिकृत डीलर बासुदेब मोटर्स की 25वीं वर्षगांठ और 32 हजार नये यात्री वाहनों की बिक्री के साथ दो लाख से अधिक वाहनों की सर्विस का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने का. कार्यक्रम में बासुदेब मोटर्स के निदेशकों, कर्मचारियों, कंपनी प्रतिनिधियों और तीन पीढ़ियों से जुड़े ग्राहकों ने इस अनूठी उपलब्धि का जश्न मनाया. बासुदेब मोटर्स के डायरेक्टर अरविंद लोहिया ने इसे ‘एक उत्सव का क्षण’ बताते हुए कहा ‘हम इस उपलब्धि के लिए अपने ग्राहकों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हैं. आज मेक इन इंडिया की चर्चा हर जगह है और हमें गर्व है कि हमारी तीन पीढ़ियां इस सोच के साथ खड़ी है. टाटा मोटर्स ने सेफ्टी, फीचर्स, लुक और डिजाइन पर लगातार काम किया है, जिससे यह सबसे भरोसेमंद ब्रांड के रूप में उभरा है. डायरेक्टर मेधावी लोहिया ने कहा हमारे लिए ग्राहक हित सर्वोपरि है. यह माइलस्टोन हमारे लिए गौरव का क्षण है. दादा जी से शुरू हुई यह यात्रा हर नये मॉडल के साथ और मजबूत होती चली गयी. कंपनी की ओर से सुमेधा गोयल ने कहा कि झारखंड के एकमात्र प्लेटिनम डीलर के रूप में बासुदेब मोटर्स ने अपनी अलग पहचान बनायी है. मौके पर निदेशक सरिता कटारुका, टाटा मोटर्स ईस्टर्न जोन के पदाधिकारी जेडएम आशुतोष तिवारी और आरएम धनंजय कुमार भी मौजूद थे.

लोहिया परिवार का ऑटोमोबाइल से दशकों पुराना रिश्ता

लोहिया परिवार का वाहन उद्योग से नाता 1986 से है. वासुदेव एंड संस (सीएमएल डीलर) और अशोक ऑटोमोबाइल्स (हिंदुस्तान मोटर्स) से शुरू हुआ यह सफर आज टाटा मोटर्स के प्लैटिनम डीलर तक पहुंचा है. एलएमएल टू-व्हीलर से लेकर टाटा मोटर्स तक, परिवार की तीसरी पीढ़ी कारोबार को नयी ऊंचाइयों पर ले जा रही है.

रांची से निकलकर कई जिलों तक फैला कारोबार

बासुदेब मोटर्स का कारोबार अब रांची के अलावा हजारीबाग, विष्णुगढ़, रामगढ़, गुमला, सिमडेगा और चतरा तक फैल चुका है. सर्विस प्वाइंट कोकर, रामगढ़, हजारीबाग और चान्हो में संचालित हैं. जल्द ही कांके रोड में नया वर्कशॉप भी शुरू होगा. ग्राहक हित को प्राथमिकता देते हुए कंपनी ने हेल्पलाइन सर्विस, हर दो घंटे पर पार्ट्स व सर्विस अपडेट और छोटी से छोटी सर्विस को महत्व देने की परंपरा कायम की है. एक ग्राहक की समस्या दूर करने के लिए टाटा हैरियर का टेक्नीशियन महाराष्ट्र भेजा गया, जिसे टाटा ग्रुप ने राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया.

पूरे साल चलेगा सेलिब्रेशन, बंपर डिस्काउंट भी

कंपनी ने 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर सालभर चलने वाले सेलिब्रेशन अभियान की शुरुआत की है. सितंबर-अक्तूबर को लकी ड्राॅ महीना घोषित किया गया है. वहीं, ग्राहकों के लिए जीएसटी मूल्य पर पहले से ही बंपर डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola