ePaper

झारखंड का विकास करना है, तो आदिवासियों का उत्थान जरूरी : गंगवार

Updated at : 29 Jul 2024 12:48 AM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

सरकार और झारखंड के प्रति बेहतर सोच रखनेवालों के साथ समन्वय बनाकर काम करना है

विज्ञापन

रांची. पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार झारखंड के नये गवर्नर नियुक्त किये गये हैं. गंगवार भाजपा के दिग्गज नेता हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली सीट पर इनकी मजबूत पकड़ रही है. श्री गंगवार वहां से आठ बार चुनाव जीत चुके हैं. वर्ष1989 से 2009 तक वह लगातार छह बार चुनाव जीत चुके हैं. अब श्री गंगवार को केंद्र सरकार ने नयी जवाबदेही दी है. वह झारखंड के विकास को लेकर विजन रखते हैं. झारखंड की समस्याओं के प्रति संवेदनशील हैं. प्रभात खबर के ब्यूरो प्रमुख आनंदमोहन ने नये राज्यपाल श्री गंगवार से कई मुद्दों पर बातचीत की. झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रभात खबर से कहा है कि राज्य का समग्र विकास होना चाहिए. इसके लिए आदिवासी समुदाय का उत्थान जरूरी है. समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास करेंगे. श्री गंगवार ने कहा कि उनका झारखंड बहुत आना-जाना नहीं रहा है. अब नयी जवाबदेही मिली है, तो झारखंड पहुंच रहा हूं. उन्होंने कहा कि सरकार और झारखंड के प्रति बेहतर सोच रखनेवालों के साथ समन्वय बनाकर काम करना है. श्री गंगवार ने कहा कि वह झारखंड के विकास के लिए लगातार प्रयास करेंगे. उन्होंने बताया कि वह सोमवार को दिल्ली जायेंगे. इसके बाद झारखंड जायेंगे. श्री गंगवार ने कहा कि वह 30-31 जुलाई को झारखंड जा सकते हैं. नव नियुक्त राज्यपाल ने कहा कि पहले वह झारखंड की मूल समस्याओं को समझेंगे. राज्यपाल के रूप में उनको अपने अधिकार और कर्तव्य का एहसास है. लोकतांत्रिक व्यवस्था सही तरीके से चले, शासन-प्रशासन काम करे. यही जिम्मेवारी है. व्यवस्था नियंत्रित रहे, जनहित में काम करे इसे ही देखना है. यह पूछे जाने पर कि झारखंड आदिवासी बहुल क्षेत्र है. राज्य के विकास को लेकर क्या प्राथमिकता है. इस पर उन्होंने कहा कि मैं रांची जल्द आ रहा हूं. झारखंड के विकास में हमारी जितनी भूमिका होनी चाहिए, उसमें कोई कोर-कसर नहीं छोड़ा जायेगा. किसी भी देश-समाज की तरक्की के लिए सामान्य जन को आगे बढ़ाने की जरूरत है. विकास की सही दिशा होनी चाहिए, परिणाम जरूर मिलता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola