Ranchi News : शराब घोटाला: कारोबारी विनय सिंह ने सरेंडर किया, नियमित जमानत मिली

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : शराब घोटाला: कारोबारी विनय सिंह ने सरेंडर किया, नियमित जमानत मिली

एसीबी के विशेष न्यायाधीश की कोर्ट में ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय कुमार सिंह ने सरेंडर कर दिया. इस पर कोर्ट ने उन्हें नियमित जमानत दे दी.

विज्ञापन

रांची. एसीबी के विशेष न्यायाधीश की कोर्ट में ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय कुमार सिंह ने सरेंडर कर दिया. इस पर कोर्ट ने उन्हें नियमित जमानत दे दी. एसीबी ने विनय कुमार सिंह को शराब घोटाले के आरोपी पूर्व उत्पाद सचिव विनय चौबे का करीबी मानते हुए पूछताछ के लिए नोटिस किया था. लेकिन वह एसीबी के समक्ष हाजिर नहीं हुए, तो उनके खिलाफ वारंट जारी हुआ था. इसके बाद उन्होंने एसीबी कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की थी. एसीबी कोर्ट ने उन्हें दो दिन पहले अग्रिम जमानत दी थी, जिसके बाद उन्होंने सरेंडर किया. फिर अदालत ने उन्हें नियमित जमानत दे दी.

नीरज कुमार सिंह की जमानत पर सुनवाई

इधर, शराब घोटाला के आरोपी व तत्कालीन जीएम ऑपरेशन सह वित्त सुधीर कुमार और मार्शन कंपनी के झारखंड प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह की जमानत पर एसीबी की कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई. अदालत सुधीर कुमार की जमानत पर 16 जुलाई तथा नीरज कुमार सिंह की जमानत पर 17 जुलाई को सुनवाई करेगी. जमानत याचिका दाखिल करने पर अदालत ने एसीबी से केस डायरी की मांग की थी. एसीबी ने केस डायरी कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Gopal Jha

लेखक के बारे में

By Prabhat Gopal Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola