मशरूम लेने के बाद व्यवसायी को नहीं किया 4.72 लाख का भुगतान, केस दर्ज
रांची में मशरूम सप्लायर को 4.72 लाख रुपये का भुगतान नहीं करने पर धुर्वा थाने में मामला दर्ज किया गया है. चेक बाउंस होने के बाद व्यवसायी ने पुलिस से शिकायत की.
रांची : व्यवसाय के नाम पर मशरूम लेकर 4.72 लाख रुपये का बकाया भुगतान नहीं करने के मामले में शताक्षी एग्रोटेक, धुर्वा की प्रोपराइटर पल्लवी कुमारी ने धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. केस के अनुसार व्यवसाय को लेकर सावित्री सदन, शहीद चौक स्थित विश्वनाथ गर्ल्स हॉस्टल के समीप रवि मशरूम एंड वेजिटेबल सप्लायर के रवि कुमार और उनके पिता शिवनारायण साव के साथ एकरारनामा हुआ था.
पिछले सात माह से 4.72 लाख रुपये का बकाया भुगतान नहीं किया गया है : पल्लवी
मशरूम बेचने के बाद 15 दिनों के अंदर बकाया राशि का भुगतान करना था. आरोप है कि बकाया भुगतान के लिए रवि कुमार ने एक लाख रुपये का चेक दिया, लेकिन चेक बाउंस हो गया. पल्लवी कुमारी के अनुसार पिछले सात माह से 4.72 लाख रुपये का बकाया भुगतान नहीं किया गया है. इस संबंध में उन्होंने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: तृतीय सोमवारी पर शिवमय हुआ रामगढ़, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए