झारखंड तैलिक साहू महासभा की बैठक में एकजुटता पर मंथन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Apr 2024 7:01 PM
झारखंड तैलिक साहू महासभा की बैठक बुधवार को रातू में हुई
रातू. झारखंड तैलिक साहू महासभा की बैठक बुधवार को रातू में हुई. बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में समाज के प्रत्याशियों को विजयी बनाने पर चर्चा की गयी. मुख्य अतिथि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष महेश महतो ने कहा कि अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए तेली साहू वैश्य ओबीसी महासभा को एकजुट होने की जरूरत है. महासभा की स्थिति पूरे देश में नगण्य है. स्थिति यह है कि लोग पलायन को विवश हैं. जन समस्याओं से जुड़े मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया जाता है. महासभा में एकजुटता की जरूरत है. मौके पर प्रदेश महासचिव मदन कुमार, राजकिशोर साहू, नीरज कुमार, कुमार रौशन, अमित कुमार, संदीप साहू, विकास कुमार साहू व नारायण साहू आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










