मांडर व चान्हो में अकीदा से मनी बकरीद
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

मांडर व चान्हो प्रखंड में अटूट विश्वास, त्याग, प्रेम व बलिदान का पर्व बकरीद गुरुवार को अकीदा से मनायी गयी.
विज्ञापन
मांडर.
मांडर व चान्हो प्रखंड में अटूट विश्वास, त्याग, प्रेम व बलिदान का पर्व बकरीद गुरुवार को अकीदा से मनायी गयी. क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों में बकरीद की विशेष नमाज अदा की गयी. क्षेत्र में अमन चैन व खुशहाली की दुआ मांगी गयी. नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी. बकरीद की विशेष नमाज को लेकर सुबह से ही स्थानीय मस्जिदों व ईदगाहों में लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गयी थी. मांडर के मुख्य जामा मस्जिद में मौलाना इफ्तिखार कासमी ने सुबह 7.30 बजे व चान्हो के चटवल ईदगाह में मौलाना रफीक कासमी आठ बजे बकरीद की विशेष नमाज अदा करायी. बकरीद के पर्व को शांति व सौहार्द्र के साथ संपन्न कराने को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन क्षेत्र में पूरी तरह मुस्तैद रही. बकरीद की पूर्व संध्या पर मांडर व चान्हो में पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया था.मांडर 1, ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा करते लोग.B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










