झारखंड विधानसभा में बोले इरफान अंसारी- रांची में बनेगी बोन मेरो ट्रांसप्लांट यूनिट

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में प्रदीप यादव के सवालों का स्वास्थ्य मंत्री ने दिया जवाब.
Bone Marrow Transplant Ranchi: झारखंड विधानसभा के शीत सत्र में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के एक सवाल के जवाब में कहा कि हेमंत सोरेन सरकार थैलेसीमिया रोगियों के आंकड़े जुटा रही है. उन्होंने कहा कि राजधानी रांची के सदर अस्पताल में 7 करोड़ रुपए की लागत से बोन मेरो ट्रांसप्लांट यूनिट की स्थापना की जायेगी.
Table of Contents
Bone Marrow Transplant Ranchi: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बड़ी घोषणा की है. मंगलवार को झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान उन्होंने सदन को बताया कि राजधानी रांची में जल्द ही अस्थि मज्जा प्रतिरोपण (बीएमटी) इकाई की स्थापना की जायेगी. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार राज्य के बाहर थैलेसीमिया रोगियों के बोन मेरो ट्रांसप्लांट का खर्च वहन करने पर भी विचार कर रही है.
कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने स्वास्थ्य मंत्री से पूछे थे सवाल
कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव की ओर से राज्य में थैलेसीमिया रोगियों की स्थिति पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में स्वास्थ्य मंत्री ने यह बात कही. प्रदीप यादव ने स्वास्थ्य मंत्री से पूछा था कि क्या सरकार के पास थैलेसीमिया रोगियों का कोई आंकड़ा है. क्या वह अस्थि मज्जा प्रतिरोपण का खर्च वहन करने की योजना बना रही है, जो उपचार के लिए महत्वपूर्ण है.
चाईबासा में 5 बच्चों के एसआईवी पॉजिटिव पाये जाने के मुद्दे पर सरकार गंभीर
प्रदीप यादव के इस सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार थैलेसीमिया रोगियों का आंकड़ा संकलित कर रही है. यह कार्य एक महीने में पूरा हो जायेगा. उन्होंने कहा कि चाईबासा में रक्त चढ़ाने के बाद थैलेसीमिया से पीड़ित 5 बच्चों के एचआईवी पॉजिटिव पाये जाने के मुद्दे पर सरकार गंभीर है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Bone Marrow Transplant Ranchi: 7 करोड़ की लागत से सदर अस्पताल में बनेगी बोनमेरो ट्रांसप्लांट यूनिट
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में अस्थि मज्जा प्रतिरोपण इकाई नहीं है. रांची के सदर अस्पताल में 7 करोड़ रुपए की लागत से बोन मेरो ट्रांसप्लांट यूनिट स्थापित करने का निर्णय लिया गया है. सरकार राज्य के बाहर थैलेसीमिया रोगियों के अस्थि मज्जा प्रतिरोपण की लागत वहन करने पर भी विचार कर रही है, जो लगभग 14 लाख रुपए है.
इसे भी पढ़ें
मीडिया पर बरसे मंत्री इरफान अंसारी, बोले- मेरी बातों को तोड़ा-मरोड़ा गया, SIR पर कह दी बड़ी बात
झारखंड विधानसभा के अंदर हेमंत सोरेन कैबिनेट के दो मंत्री आपस में भिड़े, जानें पूरा मामला
रूफटॉप व छतों पर संचालित बार-रेस्टोरेंट की होगी सख्त जांच : डॉ इरफान
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी की बड़ी सौगात, ग्रामीणों का अब ब्लॉक जाना होगा आसान
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




