उत्खनन पर रोक से बालू की कालाबाजारी शुरू, प्रति ट्रैक्टर 1000 रुपये तक दाम बढ़े
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 Jun 2020 2:09 AM
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने 10 जनू से बालू उत्खनन पर रोक लगा दी है. उसी दिन से झारखंड में खासकर राजधानी रांची में धड़ल्ले से बालू की कालाबाजारी शुरू हो गयी है.
रांची : नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने 10 जनू से बालू उत्खनन पर रोक लगा दी है. उसी दिन से झारखंड में खासकर राजधानी रांची में धड़ल्ले से बालू की कालाबाजारी शुरू हो गयी है. शुरुआती दो हफ्तों तक तो ट्रक और डंपर से बालू की कालाबाजारी हो रही थी. 24 जून को राज्य सरकार ने ट्रक, डंपर व हाइवा पर रोक लगाते हुए केवल ट्रैक्टर से बालू की ढुलाई की अनुमति दी. फिलहाल प्रति ट्रैक्टर बालू की कीमत एक से डेढ़ हजार रुपये तक बढ़ गयी है.
एनजीटी के आदेश पर बालू उत्खनन पर रोक 15 अक्तूबर तक रहती है. बरसात में बालू की किल्लत न हो इसके लिए राज्य सरकार बालू स्टॉक करने के लिए डीलर लाइसेंस देती है, जिन्हें स्टॉकिस्ट कहा जाता है. रांची में अनंत ट्रेडर्स को डीलर लाइसेंस मिला हुआ है. ये स्टॉकिस्ट 10 जून तक बालू का स्टॉक रखते जाते हैं. 10 जून के बाद बालू स्टॉकिस्ट के माध्यम से ही मिलता है.
मई में 2500 रुपये प्रति ट्रक था, 24 जून तक 4000 रुपये हुआ : रांची शहर में 10 जून के पहले तक बालू की दर 2500 से 3000 रुपये प्रति ट्रक थी. एनजीटी जिस दिन बालू उत्खनन रोकने का आदेश जारी किया, उसी दिन से कालाबाजारी शुरू हो गयी और प्रति ट्रक बालू की कीमत 3800 से 4000 रुपये हो गयी. 24 जून को जैसे ही राज्य सरकार ने भंडारण के लिए केवल ट्रैक्टर से बालू के उठाव का आदेश दिया, उसके बाद कीमतें और बढ़ गयी.
सरकारी दर है 400 रुपये प्रति 100 सीएफटी : झारखंड सरकार ने बालू की दर 4.53 रुपये सीएफटी निर्धारित की है, यानी 100 सीएफटी की दर 453 रुपये है. एक टर्बो 709 ट्रक में 130 सीएफटी बालू की क्षमता है. इसका भाड़ा आदि खर्च जोड़कर दर करीब 2200 से 2500 रुपये तक ही आती है. एक ट्रैक्टर में 75 सीएफटी ही बालू उठता है. यानी एक ट्रैक्टर बालू की कीमत 339.75 रुपये हुई. तेल व भाड़ा खर्च जोड़ने पर यह खर्च करीब 1500 के आसपास आता है. लेकिन बिचौलियों और कालाबाजारी के चलते यह 3000 रुपये प्रति ट्रैक्टर बेचा जा रहा है.
-
सरकार ने 24 जून से ट्रक, हाइवा व डंपर से बालू ढुलाई पर लगायी रोक, तब से कीमतें और बढ़ीं
-
10 जून से पहले 2000 रुपये प्रति ट्रैक्टर मिलता था बालू, अब 3000 से 3200 रुपये में मिल रहा है
ऐसे बढ़ी बालू की कीमत
प्रकार क्षमता 10 जून के पहले की दर 24 जून की दर
टर्बो 709 130 सीएफटी ~ 2500 ~ 4000-4500
डंपर 330 सीएफटी ~ 5500-6000 ~ 7500-8000
हाइवा 500 सीएफटी ~ 9000-10000 ~ 12000 लगभग
ट्रैक्टर 75 सीएफटी ~ 2000 ~ 3000
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










