ePaper

लोकसभा चुनाव को लेकर मारू टावर में खुला भाजपा का मीडिया सेंटर

Updated at : 16 Apr 2024 12:24 AM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

मारू टावर में भाजपा का मीडिया सेंटर खोला गया. इसका उद्घाटन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी व प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने किया. यहां से पार्टी से संबंधित खबरें मीडिया में प्रचारित-प्रसारित की जायेगी.

विज्ञापन

रांची. लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को मारू टावर में भाजपा का मीडिया सेंटर खोला गया. इसका उद्घाटन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी व प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने किया. यहां से पार्टी से संबंधित खबरें मीडिया में प्रचारित-प्रसारित की जायेगी. मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है और उन पर विश्वास भी करती है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस चुनाव में एनडीए प्रदेश की सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी. राज्य में यह चुनाव चार चरणों में है, इस वजह से करीब दो महीने चलेगा. पत्रकारों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए मीडिया सेंटर खोला गया है. प्रदेश मीडिया प्रभारी शिव पूजन पाठक ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान पत्रकार अब मीडिया सेंटर से ही पार्टी की गतिविधियों, नेताओं का प्रवास सहित कई महत्वपूर्ण जानकारी ले सकेंगे. चुनाव तक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन भी इसी सेंटर में किया जायेगा और इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार बाइट भी यहां आकर ले सकेंगे. इस कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, मनोज सिंह, प्रतुल शाहदेव, योगेंद्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाईक, प्रदीप सिन्हा, तारिक इमरान, अजय राय, संदीप वर्मा, मुकेश सिंह, पुरुषोत्तम राय, मृत्युंजय कुमार, प्रिंस कुमार, राजीव राज समेत पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola