दुर्व्यवहार के खिलाफ BJP का अंचल कार्यालय घेराव, रांची के नामकुम सीओ बोले-दोबारा नहीं होगी ऐसी गलती

Updated at : 19 Dec 2022 4:56 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्व्यवहार के खिलाफ BJP का अंचल कार्यालय घेराव, रांची के नामकुम सीओ बोले-दोबारा नहीं होगी ऐसी गलती

रांची के नामकुम में खिजरी मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा के नेतृत्व में पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह की उपस्थिति में नामकुम अंचल कार्यालय का घेराव किया. सुबह 11 बजे से 2 बजे तक घेराव कर इन लोगों ने नाराजगी जतायी.

विज्ञापन

Jharkhand News: रांची के नामकुम अंचलाधिकारी (CO) विनोद कुमार प्रजापति द्वारा आरा पंचायत की पंचायत समिति सदस्य अन्नू तिवारी के साथ शनिवार को किए गए दुर्व्यवहार के विरोध में आज सोमवार को जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंचल कार्यालय का घेराव किया और नाराजगी जतायी. विरोध को देखते हुए अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे और दोबारा ऐसी गलती नहीं करने का भरोसा दिया.

सीओ विनोद कुमार प्रजापति ने मानी गलती

खिजरी मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा के नेतृत्व में पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह की उपस्थिति में नामकुम अंचल कार्यालय का घेराव किया. सुबह 11 बजे से 2 बजे तक घेराव कर इन लोगों ने नाराजगी जतायी. घेराव कर रहे लोगों ने अंचलाधिकारी द्वारा दुर्व्यवहार की निंदा की एवं इसे जनप्रतिनिधियों का अपमान बताया. विरोध को देखते हुए अंचलाधिकारी विनोद कुमार प्रजापति मौके पर पहुंचे एवं दोबारा ऐसी गलती नहीं करने का भरोसा दिया.

Also Read: झारखंड में हाथियों के उत्पात से दो साल में 200 से अधिक लोगों की मौत, संजय सेठ के सवाल पर सदन ने दिया जवाब

अंचल कार्यालय बना है भ्रष्टाचार का अड्डा

पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि अंचल कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है. आम जनता परेशान है. अंचल एवं प्रखंड का चक्कर लगाने पर मजबूर है. कार्यालय में सिर्फ बिचौलियों का बोलबाला है. अशोक मुंडा ने कहा कि अगर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में जनता को परेशान किया जाएगा तो भाजपा कार्यालय से जिला मुख्यालय तक विरोध करेगाी. उन्होंने समस्याओं को लेकर उपायुक्त एवं अन्य वरीय अधिकारियों को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है. आवाज उठाने वालों को जेल भेजने की धमकी दी जाती है.

Also Read: Hemant Soren Govt 3 Years: वेरीफिकेशन की रफ्तार धीमी, मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना की कैसे मिलेगी राशि

अंचल कार्यालय घेराव में ये थे शामिल

नामकुम अंचल कार्यालय घेराव में पंचायत समिति सदस्य अन्नू तिवारी, पंचायत समिति सदस्य सुषमा हेम्ब्रम, पंचायत समिति सदस्य रोजलीन सुशीला तिर्की, सरिता देवी, हहाप, सिदरौल पंचायत समिति सदस्य रीता रजनी कुजूर, चंदावती देवी, शांति बेक, रामपुर पंचायत समिति सदस्य चामू बेक, सांसद प्रतिनिधि पिंटू सिंह, अनिरुद्ध पांडेय, अशोक नायक, मुक्तिनाथ मिश्रा, दिलीप कुमार, गोरखनाथ सिंह, तुलसी गोप, प्रदीप तिर्की, मोती सिंह बड़ाइक, गणेश तिग्गा, धनसिंह मुंडा आदि उपस्थित थे.

Also Read: Winter Session: साहिबगंज मर्डर केस पर सदन में BJP का हंगामा, CM हेमंत सोरेन बोले-लाश पर नहीं हो सियासत

रिपोर्ट : राजेश वर्मा, नामकुम, रांची

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola