आक्रोश प्रदर्शन भाजपा की हताशा और बौखलाहट का प्रतीक, बोले झामुमो प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय

भाजपा के प्रदर्शन पर विनोद कुमार सिन्हा ने दी तीखी प्रतिक्रिया. फोटो : प्रभात खबर
BJP Protest: झामुमो प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, बालू नीति, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भाजपा का बोलना हास्यास्पद है. उनके शासनकाल में बालू माफिया सबसे ज्यादा सक्रिय थे. योजनाएं ठप थीं. स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गयी थी और युवाओं को रोजगार के नाम पर सिर्फ जुमले दिये गये. इसी वजह से भाजपा को प्रदेश की जनता ने सत्ता से बेदखल किया और इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार हेमंत सोरेन को सरकार बनाने का मौका दिया.
BJP Protest JMM React: झारखंड की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा द्वारा झारखंड के प्रखंडों में किये गये ‘आक्रोश प्रदर्शन’ को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राजनीतिक नौटंकी करार दिया है. झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि यह प्रदर्शन न तो जनता के लिए था, न ही जनहित से इसका कोई वास्ता है. यह भाजपा की हताशा और बौखलाहट का प्रतीक है.
गरीब, किसान, महिला और युवा के लिए काम कर रही हेमंत सरकार – विनोद पांडेय
विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा को इस बात का कष्ट है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आदिवासी-मूलवासी सरकार गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं सहित हर वर्ग के लिए काम कर रही है. भाजपा जिन सवालों को लेकर प्रदर्शन कर रही है, वे वही मुद्दे हैं, जिन्हें भाजपा ने अपनी सत्ता में पूरी तरह नजरअंदाज किया था.
भाजपा के शासनकाल में योजनाएं ठप थीं – झामुमो
झामुमो प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, बालू नीति, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भाजपा का बोलना हास्यास्पद है. उनके शासनकाल में बालू माफिया सबसे ज्यादा सक्रिय थे. योजनाएं ठप थीं. स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गयी थी और युवाओं को रोजगार के नाम पर सिर्फ जुमले दिये गये. इसी वजह से भाजपा को प्रदेश की जनता ने सत्ता से बेदखल किया और इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार हेमंत सोरेन को सरकार बनाने का मौका दिया.
झामुमो प्रवक्ता ने बाबूलाल मरांडी पर साधा निशाना
विनोद पांडेय ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर भी निशाना साधा. मुख्यमंत्री रह चुके बाबूलाल मरांडी झारखंड की जमीनी सच्चाई को नजरअंदाज कर रहे हैं. वे आज जिन मुद्दों पर सवाल खड़े कर रहे हैं, उन्हीं समस्याओं की जड़ें भाजपा शासन में पड़ीं.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
‘प्रदर्शन लोकतंत्र का हिस्सा हो सकता है, जनसरोकार से इसका कोई वास्ता नहीं’
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र का हिस्सा हो सकता है, लेकिन उसमें सच्चाई और नीयत की ईमानदारी होनी चाहिए. यह प्रदर्शन सिर्फ मीडिया में सुर्खियां बटोरने और लोगों को गुमराह करने की कवायद है. विनोद पांडेय ने कहा कि हेमंत सरकार योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है.
‘हेमंत सरकार के ऐतिहासिक कार्यों से भाजपा घबरायी हुई है’
विनोद पांडेय ने कहा कि झारखंड में पेसा कानून का लागू होना, स्थानीयता पर आधारित नियोजन नीति, महिला सशक्तिकरण, मंईयां सम्मान और शिक्षा व्यवस्था में सुधार जैसे कई ऐतिहासिक कदम उठाये गये हैं, जिनसे भाजपा घबरायी हुई है. उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की नीयत और राजनीति को अच्छी तरह समझ चुकी है. विकास के एजेंडे को भटकाने और अफवाह फैलाने की कोशिशें अब नहीं चलेंगी.
इसे भी पढ़ें
झारखंड से गुजर रहा बंगाल की खाड़ी में बना ट्रफ, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम
250 करोड़ के स्क्रैप घोटाला में लव अग्रवाल और गुल बहार मल्लिक रांची से गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




