ePaper

स्थानीय एवं नियोजन नीति, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था पर हेमंत सोरेन सरकार को घेरेगी भाजपा, बोले बाबूलाल मरांडी

Updated at : 27 Feb 2023 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
स्थानीय एवं नियोजन नीति, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था पर हेमंत सोरेन सरकार को घेरेगी भाजपा, बोले बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा सदन से सड़क तक राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता की आवाज है. विधानसभा में राज्य के सभी ज्वलंत मुद्दों पर सरकार को भाजपा घेरेगी और उसे सवालों के जवाब देने के लिए मजबूर करेगी.

विज्ञापन

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र (Jharkhand Budget Session) शुरू हो चुका है. पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. लेकिन, मंगलवार से सदन के हंगामेदार होने के आसार हैं. मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने इसके संकेत दे दिये हैं. बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि स्थानीय नीति, नियोजन नीति, सत्ता प्रायोजित भ्रष्टाचार, राज्य की बदहाल कानून व्यवस्था पर भाजपा सदन में हेमंत सोरेन सरकार को घेरेगी.

झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता की आवाज है भाजपा

बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में ये बातें कहीं. इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में झारखंड भाजपा विधायक दल की बैठक हुई. बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा सदन से सड़क तक राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता की आवाज है. विधानसभा में राज्य के सभी ज्वलंत मुद्दों पर सरकार को भाजपा घेरेगी और उसे सवालों के जवाब देने के लिए मजबूर करेगी.

Also Read: Jharkhand: रांची में 11 अप्रैल को हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ के साथ भाजपा का विशाल प्रदर्शन, दीपक प्रकाश का ऐलान
1932 के खतियान के नाम पर युवाओं को दिया धोखा : बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने झारखंड को नियोजन नीति विहीन बना दिया है. राज्य सरकार की नीति और नीयत में खोट है. इनकी मंशा साफ नहीं है. इन्होंने 1932 के खतियान के नाम पर युवाओं को सिर्फ धोखा दिया है. राज्यपाल की टिप्पणी के बाद इन्हें महंगे वकीलों, कानूनविदों से करोड़ों रुपये की फीस देकर भी सलाह लेने से परहेज नहीं करना चाहिए.

भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है झारखंड सरकार

भाजपा के विधायक दल के नेता ने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है. भ्रष्टाचारियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है. तभी तो प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कारवाई के बाद भी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल पर राज्य सरकार ने मुकदमे दर्ज नहीं किये. कुछ दिन पूर्व ईडी ने मुख्य अभियंता बीरेंद्र राम को गिरफ्तार किया है. एसीबी की अनुशंसा के बाद भी उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई थी. यह भ्रष्टाचार को संरक्षण नहीं तो और क्या है.

Also Read: हाेली बाद BJP की रांची में ‘हेमंत भगाओ, झारखंड बचाओ’ रैली, UPA सरकार के खिलाफ उलगुलान का ऐलान
झारखंड की विधि व्यवस्था ध्वस्त

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जिस राज्य में लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसते हों, वहां भ्रष्टाचार की कमाई से महंगे पानी पीना, ब्रांडेड कपड़े का सिर्फ एक बार इस्तेमाल करना भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है. उन्होंने राज्य की विधि-व्यवस्था के लिए भी सरकार पर हमला बोला. कहा कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. भाजपा इसके खिलाफ आवाज बुलंद कर रही है. अब तो बड़कागांव के विधायक प्रतिनिधि की नृशंस हत्या के बाद सत्ताधारी कांग्रेस के विधायक ने भी सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है.

सरहुल के दिन विधानसभा के सत्र का क्यौ औचित्य?

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हर दिन आदिवासियों और मूलवासियों का हितैषी होने का दंभ भरने वाले हेमंत सोरेन ने 27 फरवरी से 24 मार्च तक विधानसभा का सत्र आहूत किया है. 24 मार्च को आदिवासियों का महापर्व सरहुल है. अब इस महापर्व के दिन सत्र बुलाने का क्या औचित्य है? उन्होंने कहा कि इन्हें आदिवासी धर्म-संस्कृति से कोई लेना-देना नहीं है. ये तो लूटने और पकड़े जाने पर बचने के लिए अपनी जाति की दुहाई देते हैं.

Also Read: दीपक प्रकाश ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ 16 पेज का आरोप पत्र जारी कर लगाये गंभीर आरोप
भाजपा की बैठक में शामिल हुए ये नेता

बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के अलावा विधायक जेपी पटेल, सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, मनीष जायसवाल, अमित मंडल, राज सिन्हा, अमर बाउरी, किशुन दास, नारायण दास, बीरंची नारायण, शशिभूषण मेहता, कोचे मुंडा, अपर्णा सेनगुप्ता, नीरा यादव, पुष्पा देवी, आलोक चौरसिया, केदार हाजरा, नीलकंठ सिंह मुंडा, अनंत ओझा, रामचंद्र चंद्रवंशी, समरी लाल समेत अन्य नेता शामिल हुए.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola